'श्रीकृष्ण' की लाइफ में आया भूचाल, क्या है नितीश भारद्वाज और स्मिता गेट की जाति? कौन सा धर्म करते हैं फॉलो?
Nitish Bharadwaj Smita Gate Caste and Religion: टीवी के 'श्रीकृष्ण' यानी नितीश भारद्वाज और और उनकी दूसरी पत्नी स्मिता गेट की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। टीवी के सबसे चर्चित और ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' (Mahabharat) में भगवान 'श्रीकृष्ण' (Lord Krishna) का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता नितीश भारद्वाज आज भी उसी भूमिका के लिए याद किए जाते हैं।
पर्सनल लाइफ विवाद को लेकर चर्चा में हैं नितीश भारद्वाज
हालांकि इन दिनों नितीश भारद्वाज अपने प्रोफेशनल काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। नितीश भारद्वाज ने अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जानबूझकर उनकी जुड़वा बेटियों से दूर रखा जा रहा है।

नितीश भारद्वाज ने दूसरी पत्नी स्मिता गेट पर लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में नितीश भारद्वाज ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत भी दर्ज कराई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नितीश भारद्वाज ने पारिवारिक विवाद को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।
स्मिता गेट ने भी खोली पति नितीश भारद्वाज की पोल
-नितीश भारद्वाज का दावा है कि हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि उनकी दोनों बेटियां उनसे नफरत करने लगी हैं, जो उनके लिए सबसे बड़ा मानसिक आघात है। नितीश भारद्वाज के इन बयानों के बाद अब पत्नी स्मिता गेट ने भी अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है। उन्होंने अभिनेता के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि नितीश खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
-स्मिता गेट ने नितीश भारद्वाज पर आरोप लगाया है कि एक्टर ने बच्चों की पढ़ाई तक की जिम्मेदारी कभी नहीं उठाई। स्मिता का कहना है कि न तो उन्होंने बच्चों की स्कूल फीस भरी और न ही पालन-पोषण के लिए किसी तरह का आर्थिक सहयोग दिया। उन्होंने आगे कहा- घर के सारे खर्च मुझे उठाने पड़ते थे। मुझसे हर खर्च का हिसाब मांगा जाता था। मानसिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।
-इसी बीच नितीश भारद्वाज और उनकी दूसरी पत्नी स्मिता गेट की जाती और धर्म को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही है। आइए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
क्या है 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज की जाति?
-नितीश भारद्वाज एक्टर होने के साथ साथ डायरेक्टर, लोकसभा के सदस्य और एक पशुचिकित्सक भी रह चुके है। नितीश भारद्वाज का उपनाम 'भारद्वाज' है, जो एक भारतीय उपनाम है और इसे ब्राह्मण समुदाय में एक गोत्र (वंश) के रूप में भी जाना जाता है। वह मराठी ब्राह्माण भारद्वाज गोत्र से हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि नितीश भारद्वाज की जाति शूद्र हैं।
-नितीश भारद्वाज का जन्म 2 जून 1963 को जनार्दन सी. उपाध्याय के घर हुआ था, जो बॉम्बे हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और जाने-माने लेबर लॉयर थे। वह 60 और 70 के दशक में लेबर मूवमेंट में जॉर्ज फर्नांडिस के करीबी सहयोगी भी थे।
-वहीं नितीश भारद्वाज की मां, साधना उपाध्याय, मुंबई के विल्सन कॉलेज में मराठी साहित्य विभाग की हेड थीं। वह भगवद गीता और ज्ञानेश्वरी की जानकार थीं जिसका ज्ञान उन्होंने बचपन से ही अपने बेटे नितीश को दिया था। नितीश का एक छोटा भाई, राहुल उपाध्याय भारद्वाज और एक छोटी बहन आस्था गोस्वामी हैं।
कौन सा धर्म फॉलो करते हैं नितीश भारद्वाज?
नितीश भारद्वाज पूरी तरह से हिंदू धर्म को मानते हैं। वह अपनी मां की भगवद गीता और ज्ञानेश्वरी की शिक्षाओं से बहुत प्रभावित हैं। वह अक्सर अपनी सार्वजनिक बातों में भगवान कृष्ण की धर्म और कर्म की शिक्षाओं का जिक्र करते हैं और हिंदू मूल्यों और भारतीय संस्कृति पर जोर देते हैं।
नितीश भारद्वाज की दूसरी पत्नी और IAS अधिकारी स्मिता गेट की जाति क्या है?
-नितीश भारद्वाज की दूसरी पत्नी और IAS अधिकारी स्मिता गेट पिछले कुछ सालों से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। स्मिता का सरनेम 'गेट' (Gate) है जो कि कोई जाति नहीं है बल्कि जाटों का एक गोत्र (वंश) है, जो मुख्य रूप से हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे क्षेत्रों में पाया जाता है।
-प्राचीन काल में ये नाम 'गेटे' नामक जनजाति से जुड़ा था जो जाटों से संबंधित मानी जाती है। ये शब्द जाट समुदाय के भीतर एक विशिष्ट पारिवारिक वंश या शाखा को दर्शाता है।
कौन सा धर्म मानती हैं स्मिता गेट
आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज की दूसरी पत्नी स्मिता गेट मूल रूप से हिंदू हैं और यही धर्म मानती है। स्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पूजा-पाठ में विश्वास रखती हैं और हिंदू रीति-रिवाजों को दिल से मानती हैं।
नितीश भारद्वाज की 2 दर्दनाक शादियां और तलाक
-जानकारी के अनुसार नितीश भारद्वाज ने साल 1991 में फेमिना मैगजीन की तत्कालीन एडिटर विमला पाटिल की बेटी मोनिशा पाटिल से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। हालांकि साल 2005 में कपल का तलाक हो गया था। फिलहाल मोनिशा अपने दोनों बच्चों, अरुश और इंडिया के साथ लंदन में रहती हैं।
-इसके बाद नितीश भारद्वाज ने साल 2009 में मध्य प्रदेश कैडर की IAS ऑफिसर (1992 बैच) स्मिता गेट से शादी की थी और उनकी जुड़वां बेटियां हैं। ये कपल सितंबर 2019 में अलग हो गया था जिसकी पुष्टि जनवरी 2022 में हुई थी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications