Shreyas Talpade ने 'ओम' पर पैर रख किया हिंदू धर्म का अपमान, बवाल के बाद एक्टर को मांगनी पड़ी माफी
श्रेयस तलपड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर 'ओम' पर पैर रख रहे हैं।
Shreyas Talpade Om Row: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिलहाल एक्टर एक वायरल वीडियो की वजह से काफी चर्चा में आ गए। दरअसल, साल 2012 में उनकी फिल्म कमाल, धमाल, मालामाल रिलीज हुई थी। जिसके एक सीन में श्रेयस तलपड़े ओम सिंबल पर पैर रख दिया। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। जिसके बाद श्रेयस तलपड़े को माफी मांगनी पड़ी।

श्रेयस तलपड़े की वीडियो से मचा बवाल
सोशल मीडिया पर श्रेयस तलपड़े का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह हिंदू धर्म का अपमान करते हुए नजर आए। वीडियो में एक्टर भगवान ऊँ के निशान पर पैर रखते हुए दिखे। ऐसे में उन्होंने हिंदू धर्म के प्रतीक ॐ का अपमान किया है। अब इस वीडियो को लेकर श्रेयस तलपड़े ने सबसे माफी मांगी है।
एक्टर ने किया हिंदू धर्म का अपमान
श्रेयस तलपड़े ने ना सिर्फ माफी मांगी बल्कि इस पर अपनी सफाई भी दी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जब कोई फिल्म कलाकार किसी भी फिल्म की शूटिंग करता है तो उस वक्त उसके दिमाग में दो फैक्टर रहते हैं। खासतौर पर एक्शन सीक्वेंस के दौरान डायरेक्टर की जरूरतों के हिसाब, समय की कमी और बहुत सी अन्य चीजों इसमें शामिल होती हैं'।

सोशल मीडिया पर फैंस से मांगी माफी
एक्टर आगे लिखते हैं कि, 'इस वीडियो में जो भी दिख रहा है, उस पर बहस करना या खुद को सही ठहराना बिल्कुल भी नहीं है। मैं बस सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि ये सब जो भी हुआ वो अनजाने में हुआ था, ये सब मैंने जानबूझकर नहीं किया है। इसके लिए मैं पूरे दिल से आप सबसे माफी माँगता हूं। इस तरह के सीन्स को फिर कभी भी नहीं रिपीट नहीं करूंगा, मुझे और डायरेक्टर को इस पर ध्यान देना चाहिए था'।
साल 2012 में रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि, इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर बवाल मचा हुआ है। फैंस श्रेयस तलपड़े को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जिसके बाद अब एक्टर को माफी मांगनी पड़ी। फिल्म 'कमाल धमाल मालामाल' की बात करें तो यह साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में नाना पाटेकर, असरानी, परेश रावल और ओम पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

श्रेयस तलपड़े का वर्कफ्रंट
वहीं श्रेयस तलपड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर अब जल्द ही कंगना रनौत की अगली फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो गया था। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications