Shreyas Talpade को कोरोना वैक्सीन की वजह से पड़ा था दिल का दौरा! एक्टर ने कहा- 'वैक्सीन के बाद मुझे थकावट...'

Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को कुछ समय पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया था। जिसकी वजह से एक्टर के तमाम फैंस को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब एक्टर से पूछा गया कि क्या इसके पीछे की वजह कोरोना वैक्सीन है तो इस पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया।

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोरोना वैक्सीन की वजह से हार्ट अटैक होने की संख्या बढ़ती जा रही है। कोविशील्ड वैक्सीन की वजह से खून के थक्के जम रहे हैं। वहीं जब श्रेयस तलपड़े से हार्ट अटैक को लेकर बात की गई तो उन्होंने कोविड वैक्सीन को इसका जिम्मेदार ठहराया।

Shreyas Talpade

श्रेयस तलपड़े ने Lehren को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "मुझे यकीन था कि मैं अपनी डाइट, एक्सरसाइज़ और सेहत का पूरी तरह से ध्यान रख रहा हूं। अब वैक्सीन को लेकर भी थ्योरीज़ चल रही हैं। हमें सुनने को मिलता है कि लोग वर्कआउट कर रहे हैं या खेल रहे हैं और उनके साथ कुछ हो जाता है। ऐसे लोग जो अपना पूरा खयाल रखते हैं उनके साथ कुछ हो जाता।"

श्रेयस तलपड़े ने आगे कहा, "मेरे हार्ट अटैक की और क्या वजह हो सकती है। मैं सिगरेट नहीं पीता, मैं रेगुलर ड्रिंक नहीं करता। महीने में थोड़ा सा पी लिया तो पी लिया, तंबाकू तो बिल्कुल भी नहीं। हां, कोलेस्ट्रोल थोड़ा बढ़ा रहता है लेकिन मुझे कहा गया कि आज के वक्त में ये नॉर्मल है। इसके लिए मैं दवा भी ले रहा था, जिससे वो नीचे आ रहा था। डायबटीज नहीं है और ना ही मुझे ब्लड प्रेशर है तो और क्या वजह हो सकती है।"

श्रेयस ने आगे बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उनके शरीर में किस तरह का प्रभाव पड़ा। एक्टर ने कहा, "वैक्सीनेशन के बाद मुझे थोड़ा बहुत शरीर में थकान जैसा महसूस होने लगा था। इसमें कुछ तो सच होगा ही हालांकि हम पूरी तरह से इस थ्योरी को खारिज नहीं कर सकते। हो सकता है ये कोविड की वजह से हो, या फिर वैक्सीन की वजह से, मुझे नहीं जानता लेकिन कुछ तो जरूर ऐसा है जो इससे काफी हद तक जुड़ा है। कोरोना के बाद ही मुझे वो सब एहसास होना शुरू हुआ।" श्रेयस ने आखिर में कहा कि वह जानना चाहते हैं कि वैक्सीन ने लोगों के शरीर के साथ क्या किया। हालांकि उनका कहना है कि पर्याप्त सबूत जब तक नहीं है तो इस पर टिप्पणी करना बेकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+