Shreyas Talpade को आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी, जानें एक्टर के साथ क्या हुआ और अब कैसी है हालत

Shreyas Talpade Health Update: बॉलीवुड के शानदार एक्टर श्रेयस तलपड़े को गत 14 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद से उनके फैंस परेशान हो गए थे। खबर है कि 47 साल के श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के अंधेरी इलाके के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हार्ट अटैक के बाद श्रेयस की एंजियोप्लास्टी भी की गई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल ने खुद श्रेयस तलपड़े के अस्पताल में भर्ती होने और एंजियोप्लास्टी होने की बात की पुष्टि की है।

श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक
आपको बता दें कि श्रेयस तलपड़े गत 14 दिसंबर 2023 को मुंबई के एक स्टूडियो में अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रहे थे। शाम को शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपने घर लौटे। घर पहुंचने के बाद से ही उन्हें सीने में दर्द महसूस हो रहा था और शरीर में बेचैनी सी लग रही थी। उनकी बिगड़ती हालत को देख पत्नी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई है। कहा जा रहा है कि वह रास्ते में ही बेहोश हो गए थे।

Shreyas Talpade

श्रेयस तलपड़े की हुई एंजियोप्लास्टी
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बताया कि श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है और उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन अस्पताल ने फिलहाल कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। श्रेयस का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में मौजूद है।

'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रहे थे श्रेयस
आपको बता दें कि श्रेयस तलपड़े उनकी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रहे थे। ये फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी का ही सीक्वल है। ये मूवी आगामी 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी और संजय दत्त भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+