सोशल मीडिया पर श्रेयस तलपड़े ने मांगी माफी, 11 साल पहले की इस गलती का सच आया सामने

Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े ने साल 2012 की फिल्म 'कमाल धमाल मालामाल' के एक सीन के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगी है।

shreyas talpade

Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े कभी भी किसी भी विवाद में नहीं पड़ते हैं। यही वजह है कि जब हाल ही में उन्होंने किसी पुराने विवाद के चलते माफी मांगी तो लोग हैरान हो गए। दरअसल श्रेयस तलपड़े ने साल 2012 की फिल्म 'कमाल धमाल मालामाल' के एक सीन के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगी है। हालांकि ये 11 साल पुराना मामला है लेकिन श्रेयस तलपड़े का कहना है कि धर्म के नाम पर कुछ भी गलत होने पर लोगों से माफी मांगना बहुत ही जरूरी होता है। किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।

श्रेयस ने कहा- मैंने ओम के स्टीकर पर पैर नहीं रखा था

श्रेयस ने कहा- मैंने ओम के स्टीकर पर पैर नहीं रखा था

इस मामले पर हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए श्रेयस तलपड़े ने कहा- किसी शख्स ने इसके बारे में ट्वीट किया था। फिल्म के एक सीक्वेंस में, मुझे अपने पैर से टैम्पो को रोकना था। उस टैम्पो के सामने ओम का स्टीकर लगा हुआ था। किसी ने ट्वीट किया कि मैंने अपना पैर ओम के स्टीकर के ऊपर रख दिया था।

'मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था'

'मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था'

श्रेयस तलपड़े ने इस मामले में आगे कहा- मैं फिल्म में एक ईसाई लड़के की भूमिका निभा रहा था। मुझे पता ही नहीं चला... मेरा ध्यान एक विशेष गति से आ रही टैम्पो पर था, क्या मैं इसे ठीक से रोक पाऊंगा, सीन को लेकर अलग-अलग दबाव मेरे ऊपर थे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस बात का एहसास ही नहीं हुआ था।

श्रेयस तलपड़े ने मांगी माफी

श्रेयस तलपड़े ने कहा कि एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने उनसे कहा था कि उनका पैर वास्तव में ओम प्रतीक के पास में था, न कि उसके ऊपर। इसके बावजूद श्रेयस तलपड़े ने माफी मांगना जरूरी समझा। उन्होंने कहा- अगर मैं माफी मांगता हूं तो मैं छोटा नहीं हो जाऊंगा। आखिरकार दिन के अंत में, ओम का एक बड़ा और धार्मिक अर्थ है। मुझे लगा कि अनजाने में जो कुछ हुआ उसके लिए माफी मांगना मेरे लिए सही था।

मैं किसी की धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता

श्रेयस तलपड़े ने आगे कहा- मैं इस बारे में पहले कुछ नहीं कह पाया था। मुझे याद है कि उस सीक्वेंस के दौरान मुझ पर काफी दबाव था। वैसे भी मैं लोगों की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करता हूं क्योंकि मैं भी एक धार्मिक व्यक्ति हूं। मेरा कोई विवाद पैदा करने का इरादा नहीं है। इसलिए मेरा इस बात को लेकर माफी मांगना जरूरी है।

मैंने कुछ गलत नहीं किया था

आपको बता दें कि श्रेयस तलपड़े को आज भी इस सीन को लेकर काफी कंफ्यूजन है। हालांकि उनको ट्विटर पर कई लोगों ने कहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया लेकिन फिर भी 11 साल पहले हुए इस मामले पर श्रेयस तलपड़े ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर सभी लोगों से माफी मांग ली है जिन्हें लगता है कि उन्होंने ओम प्रतीक पर पैर रखा था और ये गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+