Mahadev Betting App: रणबीर कपूर के बाद अब श्रद्धा कपूर को ED ने भेजा समन, जल्द होगी पूछताछ

महादेव ऐप केस मामले में अब तक कई सितारों को ईडी ने समन भेजा है जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अब इस केस में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का भी नाम सामने आया है।

Mahadev Online Gaming Controversy: महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब बॉलीवुड सितारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस केस में कई सेलिब्रिटीज का नाम सामने आया है। जिन्हें ईडी ने अलग-अलग तारीख देकर मामले की पूछताछ के लिए बुलाया है। अब इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले इस मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजा था। एक्टर को उन्होंने 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके अलावा इस केस में कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, हिना खान का भी नाम सामने आ चुका है। अब श्रद्धा कपूर को आज यानी 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Shraddha kapoor

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा कपूर को रायपुर के ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जहां रणबीर कपूर समेत कई अन्य सीतारों को भी पेश होने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने दो हफ्ते का समय मांगा है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने अपने कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते दो हफ्ते की मोहलत मांगी है।

दरअसल, , महादेव गेमिंग ऐप का बॉलीवुड सितारों ने प्रमोशन किया था। जिसमें गैर-कानूनी तरीके से सट्टेबाजी होती है। जिन सितारों का नाम इस केस में सामने आया है उन्होंने इस ऐप का विज्ञापन करने के लिए मोटी रकम वसूली है। इसके अलावा ये सभी सेलिब्रिटीज इस ऐप के मालिक की शादी में शामिल हुए थे। यही वजह है कि, महादेव गेमिंग ऐप मामले में कई सितारों पर शिकंजा कसा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में और किन सितारों से ईडी पूछताछ करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+