श्रद्धा कपूर का इस मुस्लिम एक्टर संग था अफेयर, लिव-इन में भी रह चुका कपल, लेकिन पिता शक्ति कपूर बन गए दुश्मन!
Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी मासुमियम, खूबसूरती और सादगी के लाखों फैंस दीवाने हैं। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्रद्धा कपूर का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जुड़ा, लेकिन 38 साल की उम्र में भी उन्हें अपने सपनों का राजकुमार अब तक नहीं मिला।
श्रद्धा कपूर को फिल्म आशिकी 2 से ज्यादा पहचान मिली। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। आज श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर उनके कुछ ऐसे रिश्तों के बारे में बात करेंगे जिनके शादी तक बात नहीं पहुंच पाई।

श्रद्धा कपूर का नाम आदित्य रॉय कपूर फरहान अख्तर के साथ भी जुड़ा था। इस रिश्ते की वजह से एक्ट्रेस और उनके पिता शक्ति कपूर के बीच बड़ा पंगा हो गया। दरअसल, श्रद्धा और फरहान की पहली मुलाकात फिल्म 'रॉक ऑन 2' के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor और राहुल मोदी जल्द करेंगे शादी? परिवार वालों ने दी रिश्ते को मंजूरी!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर का रिश्ता काफी ज्यादा चर्चा में था। लेकिन इस रिश्ते में एक्ट्रेस के पिता शक्ति कपूर ही अपनी बेटी के दुश्मन बन गए। वह नहीं चाहते थे कि श्रद्धा एक्टर से शादी करे क्योंकि दोनों की उम्र में काफी ज्यादा फासला था।
रिपोर्ट्स की मानें तो, शक्ति कपूर के बार-बार मना करने के बाद भी श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर संग रिश्ते में रहीं। यहां तक कि, दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। जिसके बारे में पिता शक्ति कपूर को पता चल गया था। इसके बाद फरहान के घर से श्रद्धा को शक्ति कपूर निकालकर ले गए थे। लेकिन मीडिया से ये खबर छिपी नहीं और जैसे ही खबर फैली तो शक्ति कपूर इन अफवाहों को फर्जी बताया। बाद में फरहान और श्रद्धा के रिश्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।
खैर अब तमाम अफवाहों के बाद खबर है कि श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। जो कि फिल्म के राइटर हैं। दोनों ने साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में काम किया था। इसके बाद से अक्सर श्रद्धा और राहुल को साथ देखा जाता है। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications