Shraddha Kapoor और राहुल मोदी जल्द करेंगे शादी? परिवार वालों ने दी रिश्ते को मंजूरी!
Shraddha Kapoor Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि वह 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर को पहली बार एकसाथ स्पॉट किया गया था। दोनों की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की शूटिंग के वक्त दोनों करीब आए थे। वहीं अब दोनों को साथ देखने के बाद खबरें आ रही हैं कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं और दोनों इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों इस रिश्ते को फिलहाल ऑफिशियल नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों साथ में फोटोज क्लिक करवाने में कतराते नहीं हैं।
इससे पहले पिछले साल राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर को एकसाथ डिनर डेट पर देखा गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें सामने आने लगी थीं। भले ही कपल ने अब तक अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया है लेकिन सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले काफी खुश हैं और दोनों जल्द ही शादी की प्लानिंग कर सकते हैं।
वहीं श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म तू झूठी मै मक्कार में देखा गया था। जिसमें उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव लीड रोल प्ले करेंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications