Shraddha Walker Father:श्रद्धा वालकर के पिता का निधन, बेटी का अंतिम संस्कार न कर पाने से डिप्रेशन में थे
Shraddha Walker Father: श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर का रविवार(9 फरवरी 2025) को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वही अपने परिवार के साथ मुंबई के पास वसई में रहते थे। उनकी बेटी 27 साल की श्रद्धा वालकर की साल 2022 में हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़ों को जंगल में फेक दिया था। अपनी बेटी की नृशंस हत्या के बाद से ही वे सदमें थे। वे सालों से अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए शव के बचे टुकड़ों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी ये अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

बेटी के अंतिम संस्कार के लिए करते रहे इंतजार
विकास वालकर अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए जीवन के अंतिम क्षणों तक परेशान रहे। वो इस वजह से डिप्रेशन में चले गए थे। लेकिन पुलिस कानूनी पेच की वजह से शव के अवशेष उन्हें नहीं मिल पाया। चूंकि श्रद्धा के शव के अवशेष ही इस हत्याकांड के प्रमुख साक्ष्य है, इसलिए दिल्ली पुलिस ने इन्हें उनके परिजनों को नहीं सौंपा। ।बता दें कि लगभग 6 महीने बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
मामला 6 महीने बाद सामने आया
आफताब ने 18 मई 2022 को श्रद्धा(Shraddha Walker) की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़ों में काटकर फ्रीजर में रख दिया। यह मामला 6 महीने बाद सामने आया जब उसके पिता विकास वालकर ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पिता ने कई महीनों तक अपनी बेटी के बारे में पता करने की कोशिश की लेकिन वो उसे नहीं खोज पाए। इस घटना के बाद पूरे देश में वबाल मच गया था।
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है आरोपी आफताब
आफताब ने न सिर्फ श्रद्धा की हत्या की, बल्कि उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी जला दिया और शरीर के 35 टुकड़ों में काटकर फ्रीजर में रख दिया। फिर रात में एक-एक टुकड़े को जंगल में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया उस वक्त से वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।












Click it and Unblock the Notifications