Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'

Shraddha Kapoor Dating Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 के लिए काफी चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

बीते कई दिनों से श्रद्धा कपूर राइटर राहुल मोदी को डेट करने को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि एक्ट्रेस और राहुल ने अब तक इस रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की थी। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दिया है कि वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राहुल मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों सेल्फी लेते हुए कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, ,"दिल रख ले,नींद तो वापसी दे दे यार।" तस्वीर में श्रद्धा ने राहुल को टैग भी किया है। इसके अलावा फोटो में एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।

श्रद्धा कपूर की राहुल मोदी के साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है और लोग कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि, श्रद्धा कपूर को इससे पहले भी कई बार राहुल मोदी के साथ देखा जा चुका है। इसके अलावा द्धा को गले में एक चेन पहने हुए भी देखा गया था जिस पर आर लिखा था। इसके बाद से फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

बता दें कि, राहुल मोदी एक जाने माने राइटर हैं और उनकी श्रद्धा कपूर से पहली मुलाकात फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को फिलहाल प्राइवेट रखना चाहती थीं लेकिन अब उन्होंने सबके सामने अपने दिल की बात कह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+