4 साल डेटिंग के बाद श्रद्धा कपूर का बॉयफ्रेंड रोहन से हुआ ब्रेकअप, तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- 'और सुनाओ...

4 साल डेटिंग के बाद श्रद्धा कपूर का बॉयफ्रेंड रोहन से हुआ ब्रेकअप, तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- 'और सुनाओ...'

मुंबई, 25 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा अपने पर्सनल लाइफ और अपने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ को लेकर चुप ही रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 4 सालों से श्रद्धा कपूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही थीं। वे कथित तौर पर अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर थे और कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। हाल ही में ऐसी अफवाह आई थी दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ 4 साल तक डेटिंग करने के बाद अलग हो गए हैं, दोनों ने एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है।

श्रद्धा कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं गए थे रोहन श्रेष्ठ

श्रद्धा कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं गए थे रोहन श्रेष्ठ

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर ने 03 मार्च को इस साल गोवा में अपना जन्मदिन मनाया लेकिन रोहन उनके जन्मदिन पार्टी में कहीं दिखाई नहीं दिए। रिपोर्ट के मुताबिक रोहन श्रेष्ठ श्रद्धा कपूर की बर्थडे पार्टी का हिस्सा नहीं थे। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के एक करीबी सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि श्रद्धा और रोहन के बीच जनवरी 2022 से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। फरवरी के महीने में ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

आखिर क्यों हुआ श्रद्धा कपूर का ब्रेकअप?

आखिर क्यों हुआ श्रद्धा कपूर का ब्रेकअप?

पिंकविला के अनुसार, श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के अलग होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दोनों जनवरी और फरवरी के बीच में ही अलग हो गए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि श्रद्धा का परिवार रोहन से प्यार करता है। दोनों बचपन से दोस्त रहे हैं और उनके संबंधित परिवार एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं।

श्रद्धा ने अपने रिश्ते को नहीं किया था सार्वजनिक

श्रद्धा ने अपने रिश्ते को नहीं किया था सार्वजनिक

हालांकि श्रद्धा कपूर और रोहन ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। लेकिन मुंबई में डिनर डेट पर उन्हें कई बार एक साथ देखा गया। उनके जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं। दोनों की कई तस्वीरें डिनर डेट की सोशल मीडिया पर हैं।

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच श्रद्धा ने कहा- और सुनाओ

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच श्रद्धा ने कहा- और सुनाओ

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर श्रद्धा कपूर ने लिखा है, '' और सुनाओ..." श्रद्धा के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने कमेंट कर कहा, ''हम क्या सुनाएं, आप बताओ आपका ब्रेकअप हुआ है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ब्रेकअप हो गया क्या आपका?'' एक यूजर ने पूछा है, ब्रेकअप की बात में कितनी सच्चाई है?

रोहन श्रेष्ठ के पिता ने श्रद्धा कपूर और बेटे के रिश्ते पर कही थी ये बात

रोहन श्रेष्ठ के पिता ने श्रद्धा कपूर और बेटे के रिश्ते पर कही थी ये बात

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक पुराने इंटरव्यू में रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ से श्रद्धा कपूर के साथ उनके बेटे की शादी के बारे में पूछा गया था। उस वक्त रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने कहा था, "जहां तक मुझे बताया गया था, वे कॉलेज के दिनों से दोस्त थे। इसके अलावा, जुहू में उनके कई कॉमन फ्रेंड हैं। वे दोनों अपने पेशेवर जीवन में बहुत अच्छा कर रहे हैं, इसलिए वे एक साथ रहने के बारे में जो भी फैसला लेते हैं, वह भी एक समझदारी भरा होगा। अगर वे एक-दूसरे से शादी करने का फैसला करते हैं, तो मैं खुशी-खुशी उनके लिए सब कुछ करूंगा। 'आपत्ति' शब्द मेरे शब्दकोश में मौजूद नहीं है।''

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में जानें

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में जानें

श्रद्धा कपूर की कई फिल्में आने वाली हैं, जिसमें सबसे पहले लव रंजन की फिल्म है, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म 2023 में रिलीज होगीा। इसके अलावा वह 'नागिन' ट्रायोलॉजी और पंकज पाराशर की 'चलबाज़ इन लंदन' में भी लीड एक्ट्रेस हैं। श्रद्धा कपूर को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ अहमद खान की 'बागी 3' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+