'कुंडली भाग्य' की बहू श्रद्धा आर्या ने सरेआम टावल में किया डांस, वीडियो देखकर लोगों ने लगा दी ऐसी क्लास
Shraddha Arya Dance Video: श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह खुलेआम टावल में डांस करती नजर आ रही हैं।

Shraddha Arya Dance Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने शो 'कुंडली भाग्य' से हर घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस फेमस शो में संस्कारी बहू और बेटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बहुत ही बोल्ड हैं। श्रद्धा आर्या एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग श्रद्धा आर्या को ट्रोल कर रहे हैं।

श्रद्धा आर्या ने शेयर किया बोल्ड वीडियो
आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह खुलेआम टावल में डांस करती नजर आ रही हैं। श्रद्धा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद से लोग श्रद्धा आर्या की आलोचनी भी कर रहे हैं।
टावल में डांस करती नजर आईं श्रद्धा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो रील में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्या खुलेआम कैमरे के सामने टावल में डांस कर रही हैं। साथ ही उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- जब आपके बॉस आपसे पूछे कि आप हर सुबह लेट कैसे हो जाती हैं, तो ऐसे जवाब दें- माफ करना मैं लेट हूं, मैं आना ही नहीं चाहती थी। श्रद्धा के इस वीडियो पर अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।

ऑफिस के लिए तैयार होती नजर आईं श्रद्धा
इस वायरल वीडियो में श्रद्धा आर्या अपने कमरे में ऑफिस जाने के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। हालांकि वह तैयार होने के साथ-साथ काफी मस्ती के मूड में भी नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या ने कपड़े पहनने से लेकर क्रीम लगाने तक, तैयार होने के पूरे प्रोसेस को बहुत ही खूबसूरती से इस वीडियो में फिल्माया है। श्रद्धा आर्या के फैंस को उनकी ये बोल्ड वीडियो काफी पसंद आ रहे है।
लोगों ने लगाई श्रद्धा आर्या की क्लास
रियल लाइफ में श्रद्धा आर्या काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। हालांकि उनका ये बोल्ड वीडियो देखने के बाद कई लोग उनका मजाक बना रहे हैं और उन्हें नसीहत भी दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- मैडम अब आपकी शादी हो गई है..इस तरह की हरकतें न करें। वहीं एक और यूजर ने उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अपनी उम्र देखी है क्या आपने...आपको ये शोभा नहीं देता।
इन शोज में नजर आ चुकी हैं श्रद्धा आर्या
श्रद्धा आर्या मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने दूरदर्शन में अपना पहला काम साल 2005 में शुरू किया था। वह इंडिया के 'बेस्ट सिने स्टार्स की खोज' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। श्रद्धा आर्या ने टीवी के फेमस शोज जैसे 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी', 'ड्रीम गर्ल' और 'कुन्डली भाग्य' में काम किया है। साथ ही वह कई फिल्मों में भी छोटे मोटे किरदारों में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications