शोनाली बोस को दोबारा हुआ कोविड, अपनी हालत से घबराईं डायरेक्टर, कहा- मैं परेशान हो गई हूं क्योंकि....
Shonali Bose Covid Positive: बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की डायरेक्टर शोनाली बोस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डायरेक्टर शोनाली बोस को कोरोना हो गया है। वह हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी इस बीमारी के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने अपनी इस बीमारी को लेकर लोगों के सामने अपना दुख बयां किया है।
शोनाली बोस ने बयां किया दर्द
डायरेक्टर शोनाली बोस ने लिखा है- इस मिनट मैं यही हूं। पिछले कई सालों में जितना मैंने महसूस किया है, उससे कहीं ज्यादा बुरा अब महसूस कर रही हूं। कोविड! क्या आप विश्वास करेंगे कि यह अभी भी आसपास है? मुझे 102 बुखार है और बिल्कुल सड़ा हुआ महसूस हो रहा है। दोबारा कोविड होने से मैं बहुत परेशान हूं। भगवान ही जानता है कि ये कौन सा तनाव है।

फैंस ने शोनाली के लिए मांगी दुआएं
आपको बता दें कि ये दूसरी बार है जब शोनाली बोस को कोविड हुआ है। ऐसे में वह बहुत परेशान नजर आ रही हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके लिए चिंता होने लगी है। सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट्स कर शोनाली के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। लोग उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। हर कोई उनके जल्दी रिकवरी की दुआएं मांग रहा है।
शोनाली ने बनाई हैं ये फिल्में
जानकारी के अनुसार शोनाली बोस डायरेक्टर होने के साथ साथ एक राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी पहली फिल्म 'अम्मू' थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने 'मार्गरेटा विद स्ट्रॉ', 'द स्काई इज पिंक' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications