नए साल पर शोएब ने अपनी लेडी लव दीपिका को दी चमचमाती कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी को चार साल हो गए हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब एक्टर ने नए साल पर एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की जिसके बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Shoaib Ibrahim Dipika Kakar: टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे के लिए प्यार खुलकर जाहिर करते हैं। अब कपल एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट से चर्चा में आ गए। नए साल के मौके पर शोएब ने अपनी लेडी लव दीपिका को एक शानदार तोहफा दिया।

नए साल पर शोएब ने पत्नी को दिया तोहफा
नए साल 2023 की शुरुआत में शोएब ने अपनी पत्नी दीपिका को एक प्यारा सा कीमती तोहफा दिया है। जी हां, 31 दिसंबर 2022 को शोएब इब्राहिम ने एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी को किस करते हुए दिखाई दिए।
दीपिका को दी ये लग्जरी गाड़ी
शोएब ने अपने नए पोस्ट में पत्नी दीपिका को गले लगाए उन्हें किस कर रहे हैं। इसके अलावा फोटो में देखा जा सकता है कि, एक नई चमचमाती गाड़ी आई है, जिस पर टेक लिए ये दोनों खड़े हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, इस लग्जरी गाड़ी की कीमत करोड़ों में है। आइए आपको बताते हैं कि, शोएब ने तोहफे में कौन सी गाड़ी दी है।
कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
शोएब ने नए साल के मौके पर तोहफे में दीपिका कक्कड़ को 'बीएमडब्ल्यू एक्स 7' कार गिफ्ट में दी है। यह एक लग्जरी गाड़ी है जिसकी भारत में कीमत लगभग 1.36 करोड़ की बताई जाती है। इस लग्जरी गाड़ी को गिफ्ट में पाकर दीपिका की खुशी सातवें आसमान में है। फोटो में इसकी झलक देखी जा सकती है कि, एक्ट्रेस कितनी खुश हैं।

शोएब ने सोशल मीडिया पर की तस्वीर शेयर
इस फोटो को इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन पर लिखा, 'साल 2022 की जर्नी सच में बहुत अच्छी रही। सभी की दुआएं हमारे साथ रही हैं। हम आज यहां खड़े हैं। परिवार के साथ मिलकर इस नए एडिशन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी नई लग्जूरियस कार बीएमडब्यू एक्स 7 को घर ले जा रहे हैं। दीपिका ये खास तुम्हारे लिए है। सभी चीजों के लिए मैं शुक्रगुजार हूं'।

फैंस ने दी नए साल की शुभकामनाएं
शोएब के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं तो कुछ ने एक्ट्रेस को प्रेगनेंट बताया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'क्या ये प्रेगनेंट है?' एक ने लिखा- अल्लाह हर एक को ऐसे पति ऐसे बेटा और ऐसा भाई नसीब करे। इसके अलावा कई स्टार्स ने उन्हें बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications