इंटरनेशनल शिपिंग कंपनी ने सोनम कपूर के पति पर लगाए टैक्स चोरी के आरोप, भड़के आनंद आहूजा

नई दिल्ली, 14 फरवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा नई मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अमेरिका की एक शिपमेंट कंपनी MyUS.com ने उन पर फर्जी बिल देने का आरोप लगाया, जिसका मकसद टैक्स में धोखाधड़ी करना था। इसके बाद से कंपनी और आहूजा के बीच ट्विटर पर वार छिड़ी हुई है। हालांकि आहूजा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

पिछले महीने आनंद ने किया था ट्वीट

पिछले महीने आनंद ने किया था ट्वीट

इस मामले की शुरुआत पिछले महीने हुई थी, जब आनंद ने ट्वीट कर लिखा कि क्या कोई MyUS में किसी शख्स को जानता है? ये कंपनी मेरे आधिकारिक पेपर्स की कार्रवाई को खारिज कर रही है। मेरा उनके साथ हाल ही का अनुभव बहुत बुरा रहा, कंपनी के लोग सामान को ठीक से हैंडल नहीं करते। फॉर्मल पेपरवर्क भी स्वीकार नहीं करते और ऐसा करने के पीछे की वजह बताने से इनकार करते हैं। शुरू में तो कंपनी ने उनकी समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही, लेकिन बाद में कई ट्वीट कर उनको ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

कंपनी ने कही ये बात

कंपनी ने कही ये बात

कंपनी ने ट्वीट कर लिखा कि ये ग्राहक सेवा की गुणवत्ता, नई नीतियों या वस्तुओं को अनुचित तरीके से रखने का मामला नहीं है जैसा कि ट्वीट किया गया था। आनंद आहूजा ने ईबे पर खरीदे गए स्नीकर्स के लिए भुगतान की गई कीमत को गलत तरीके से पेश किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कम शुल्क और टैक्स का भुगतान करना होगा। दूसरे ट्वीट में कंपनी ने लिखा कि छेड़छाड़ किए गए बिल उन कीमतों को सूचीबद्ध करते हैं जो माल के लिए उनके द्वारा भुगतान किए गए मूल्य से 90% कम थीं। कंपनी का मकसद है कि वो पूरी तरह से नियमों का पालन करे।

आनंद ने बंद किया अकाउंट

आनंद ने बंद किया अकाउंट

इस पर आनंद भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप निराधार आरोप लगा रहे हैं। आपकी कंपनी ने पीडीएफ बिल और बैंक स्टेटमेंट को लेने से इनकार कर दिया था, ताकि आप मुझसे ज्यादा शुल्क लेने के लिए मेरा सामान लंबे वक्त तक होल्ड कर सकें। आनंद ने बताया कि उन्होंने अब अपना अकाउंट बंद कर दिया है।

Recommended Video

    Yamuna Expressway से गुजरने वाले वाहनों को भरना होगा डबल जुर्माना!, जानें क्यों ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+