Shine Tom Chacko Accident: शाइन टॉम चाको का भयानक कार एक्सीडेंट, मौके पर पिता की मौत, कैसे हुआ हादसा?
Shine Tom Chacko Accident: साउथ इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फेमस मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको का भयानक कार एक्सीडेंट हो गया है। हादसे के वक्त एक्टर का पूरा परिवार उस कार में मौजूद था।
शाइन टॉम चाको का भयावह कार एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर शाइन टॉम चाको परिवार समेत सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में एक्टर और उनका पूरा परिवार बुरी तरह से घायल हो गया है जबकि एक्टर के पिता का मौके पर ही निधन हो गया है।

एक्टर के पिता की मौके पर ही मौत
खबर है कि आज यानी 6 जून 2025 की सुबह तमिलनाडु के पास एक्टर की कार का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे के दौरान एक्टर के साथ कार में उनके माता-पिता, भाई और ड्राइवर मौजूद थे। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ये कार एक्सीडेंट बहुत ही भयानक था। एक्सीडेंट में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गाड़ी पहचान में भी नहीं आ रही है।
एक्सीडेंट के सामय गाड़ी में पूरा परिवार मौजूद था
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर शाइन टॉम चाको के 70 साल के पिता सिबी चाको की हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
-खबर है कि हादसे में बुरी तरह से घायल एक्टर शाइन टॉम चाको और उनकी मां को धर्मपुरी गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस वक्त एक्टर और उनकी मां का इलाज चल रहा है।
Malayalam actor Shine Tom Chacko's car collided with a parked lorry near Paraiyur near Palacode on Friday. The actor's father CP Chacko died in the accident while the actor and his brother had reportedly been injured.@xpresstn pic.twitter.com/BA4Wflxswv
— S Mannar Mannan (@mannar_mannan) June 6, 2025
पलाकोट्टाई इलाके में लॉरी से टकरा गई थी कार
बताया जा रहा है किइस भायवह हादसे में शाइन टॉम चाको के भाई और ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जानलेवा सड़क हादसा आज यानी 6 जून 2025 की सुबह करीब 7 बजे हुआ है। एक्टर की कार तमिलनाडु के धर्मपुरी में पलाकोट्टाई के पास एक लॉरी से टकरा गई थी। कार सामने से आ रही लॉरी से तेजी से टकराई थी। ऐसे में एक्टर के पिता ने मौके पर दम तोड़ दिया था।
ड्रग्स केस में फंस चुके थे एक्टर
आपको बता दें, इस भयावह एक्सीडेंट से पहले एक्टर शाइन टॉम चाको एक बड़े विवाद के चलते खबरों में छाए हुए थे। एक्टर पर ड्रग्स लेने का आरोप था और 4 घंटे लम्बी पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। दरअसल उस समय एक होटल में छापेमारी के दौरान एक्टर को वहां से भागते हुए देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही एक्टर को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications