Shilpi Raj के नए गाने में 'LPG सिलेंडर' ने मचाई धूम, 'प्राइवेट बलमुआ' का दिखा जलवा, आज ही सुनें ये गाना
Shilpi Raj New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित आवाज शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने 'प्राइवेट बलमुआ' (Private Balamua) के साथ सुर्खियों में हैं। अल्फा बीट भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ ये गाना दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने पर हजारों रील्स बनने लगी हैं।
'प्राइवेट बलमुआ' गाने ने मचाई धूम
इस जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि भोजपुरी दर्शक आज भी ऐसे गानों को पसंद करते हैं, जिनमें मनोरंजन के साथ म्यूजिक की क्वालिटी भी दमदार हो। लोगों को 'प्राइवेट बलमुआ' गाना खूब पसंद आ रहा है।

कैची म्यूजिक और चटपटे बोल बना रहे खास
-प्राइवेट बलमुआ सॉन्ग की सबसे बड़ी ताकत इसकी धुन और बोल हैं, जो पहली ही बार में जुबान पर चढ़ जाते हैं। प्रभु विष्णुपुरी द्वारा लिखे गए बोल आम लोगों की भावनाओं और स्टाइल से जुड़े हुए हैं जबकि चमन सिंह का संगीत गाने को और ज्यादा आकर्षक बना देता है।
-शिल्पी राज की एनर्जेटिक आवाज इस गाने में नई ताजगी भरती है, जो इसे बार-बार सुनने लायक बनाती है। यही वजह है कि ये गाना तेजी से लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हो रहा है।
शिल्पी राज ने जताई खुशी, फैंस को कहा धन्यवाद
-गाने की सफलता को लेकर शिल्पी राज ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि 'प्राइवेट बलमुआ' एक मजेदार और एंटरटेनिंग गाना है, जिसे रिकॉर्ड करते वक्त ही उन्हें महसूस हो गया था कि ये दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।
-शिल्पी राज ने बताया कि गाने के बोल, म्यूजिक और वीडियो, तीनों में एक अलग तरह की फ्रेशनेस है, जो खासकर युवाओं को आकर्षित करती है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन से ही गाना इतना पॉपुलर हो पाया है।
शिल्पी राज के गाने में 'LPG सिलेंडर'
इस गाने को देखने के बाद लोग सिलेंडर की किल्लत से कनेक्शन निकाल रहे हैं। दरअसल गाने के एक सीन में श्वेता सेन चूल्हे पर खाना बनाती नजर आ रही हैं और काफी ज्यादा धुएं से परेशान नजर आती हैं। इसके बाद विजय चौहान अपने कंधे पर सिलेंडर रखकर घर में एंट्री करते हैं। भोजपुरी गाना 'प्राइवेट बलमुआ' देखने के बाद अधिकतर यूजर्स ने कमेंट किया है- मिल गया LPG सिलेंडर।
लोगों की जिंदगी में LPG सिलेंडर का क्या पड़ा असर?
-आपको बता दें कि इस समय आम लोगों की जिंदगी में महंगाई खासकर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतें, एक बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। रसोई गैस के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव ने मध्यम वर्ग और ग्रामीण परिवारों के बजट पर सीधा असर डाला है।
-भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें आम आदमी के खर्च का अहम हिस्सा हैं। जब गैस सिलेंडर महंगा होता है, तो इसका असर सीधे घर के बजट पर पड़ता है। ऐसे में लोग अपने खर्चों को संतुलित करने के लिए मनोरंजन पर भी सोच-समझकर खर्च करते हैं।
विजय चौहान-श्वेता सेन की केमिस्ट्री ने बढ़ाया आकर्षण
-गाने के वीडियो में विजय चौहान और श्वेता सेन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों कलाकारों के एक्सप्रेशंस, डांस और एनर्जी ने वीडियो को बेहद मनोरंजक बना दिया है।
-डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हनी पांडेय ने वीडियो को मॉडर्न और यूथफुल टच दिया है जबकि रवि ठाकुर और राहुल सिंह की सिनेमैटोग्राफी इसे विजुअली और भी शानदार बनाती है। एडिटर जितेंद्र जीतू जिट्ज ने वीडियो की रफ्तार को बांधे रखा है, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है।
चार्टबस्टर बनने की ओर 'प्राइवेट बलमुआ'
इस गाने के निर्माता राजन सिंह हैं और प्रोजेक्ट हेड राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे प्रोजेक्ट को बखूबी संभाला है। कुल मिलाकर 'प्राइवेट बलमुआ' इस समय भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से ट्रेंड कर रहा है और जिस तरह का रिस्पॉन्स इसे मिल रहा है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में ये गाना एक बड़ा चार्टबस्टर साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications