बिग बॉस के घर में शिल्पा को बुलाया था भैंस, अब 'अंगूरी भाभी' ने हिना खान को दी खुली चुनौती

शिल्पा शिंदे 'झलक दिखला जा सीजन 10' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी जानी दुश्मन हिना खान को खुली चुनौती दे डाली है।

मुंबई, 30 अगस्त: साल 2017 में 'बिग बॉस' के 11वां सीजन में शिल्पा शिंदे और हिना खान की कैट फाइट को भला कोई कैसे भूल सकता है। हर नए दिन के साथ दोनों की खतरनाक लड़ाइयां देखने को मिलती थीं। हर दिन दोनों का टकराव फैंस को जमकर एंटरटेन करता था। अब शिल्पा शिंदे 'झलक दिखला जा सीजन 10' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी जानी दुश्मन हिना खान को खुली चुनौती दे डाली है।

फैंस की अंगूरी भाभी

फैंस की अंगूरी भाभी

'भाभीजी घर पर हैं' शो में अंगूरी भाभी का दमदार किरदार निभाने वालीं शिल्पा शिंदे की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बात का अंदाजा उनके बिग बॉस ट्रॉफी अपने नाम करने से लगाया जा सकता है कि फैंस को शिल्पा कितनी पसंद हैं। बिग बॉस सीजन 11 में शिल्पा ने अपनी जीत का परचम लहराया था।

हिना को लेकर क्या बोलीं शिल्पा?

हिना को लेकर क्या बोलीं शिल्पा?

हाल में सिद्धार्थ कन्नन ने जब शिल्पा से पूछा कि अगर झलक दिखला जा 10 में हिना खान आती हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? इतने में बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा ने तुरंत जवाब दिया कि तो मैं वो शो जीत जाऊंगी।

क्या दोस्त बन पाएंगे हिना-शिल्पा?

क्या दोस्त बन पाएंगे हिना-शिल्पा?

इसके बाद जब शिल्पा से सवाल किया गया कि अगर आप दोनों मिलोगे तो क्या दोस्त बनोगे? तो शिल्पा ने कहा कि वो चीजें बिग बॉस के घर के अंदर की थीं। दुश्मन बहुत अजीब शब्द है। मुझे कभी लगा नहीं ऐसा। बस वो घर कभी-कभी बना देता है। मैं उसे दुश्मन तो नहीं बोलूंगी क्योंकि असल में मुझे वो अच्छी लगी थी।

सीजन 11 में दिखी जबरदस्त लड़ाई

सीजन 11 में दिखी जबरदस्त लड़ाई

बिग बॉस 11 में हिना खान के साथ उनकी कैट फाइट भला कोई कैसे भूल सकता है। हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच जबरदस्त लड़ाइयां देखने को मिलती थीं। दोनों ही शो की जान हुआ करते थे। अब ऐसा लग रहा है कि शिल्पा शिंदे फैंस की यादों को ताजा करने के पूरे मूड में हैं।

शिल्पा को किया बॉडी शेम

शिल्पा को किया बॉडी शेम

हिना ने शो में कई दफा शिल्पा को बॉडी शेम भी किया था। हिना ने शिल्पा को लूजर बताते हुए कहा था कि मेरी जैसे बनके दिखा। शकल नहीं है और अकल भैंस जैसी है। करेगी क्या।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+