शिल्पा शेट्टी ने पूजा करते हुए शेयर किया वीडियो,नहीं दिखे राज कुंद्रा,बेटे के मंत्र बोलने पर लोग कर रहे कमेंट

शिल्पा शेट्टी ने पूजा करते हुए शेयर किया वीडियो, नहीं दिखे राज कुंद्रा, बेटे के मंत्र बोलने पर यूजर्स कर रहे ये कमेंट

मुंबई, 12 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी और उनके परिवार ने एक बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा है। हालांकि उनके पति राज कुंद्रा अश्‍लील फिल्‍में बनाने के आरोप से जमानत से रिहा हो गए हैं लेकिन जब तक राज कुंद्रा जेल में थे लोगों ने शिल्‍पा ही नहीं उनके बच्‍चों पर निशाना साधते हुए खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन शिल्‍पा ने बड़ी मजबूती से सामना किया। वहीं नवारात्रि में अपने घर में पूजा करते हुए अपने दोनों बच्‍चों के साथ फोटो शेयर की है। जिसके बाद शिल्‍पा के इस वीडियो पर फैंस जमकर कर कमेंट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Video: श्वेता तिवारी ने अपने जन्मदिन पर अपनी खूबसूरत बेटी के साथ किया धमाकेदार डांस

     शिल्‍पा शेट्टी ने पूजा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया

    शिल्‍पा शेट्टी ने पूजा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया

    बता दें शिल्‍पा के पति जब जेल में थे तो वो मां वैष्‍णोदेवी दर्शन के लिए गई थीं। माता के दरबार से लौटने के एक दिन बाद ही राज कुंद्रा को पोर्न फिल्‍में बनाने के आरोप संबंधी मामले में बेल मिल गई जिसके बाद वो घर आ गए। शिल्‍पा जो कि आए दिन अपने घर में बने पूजा घर में पूजा करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। वहीं अब शिल्‍पा ने पूजा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। लेकिन इस वीडियो में राज कुंद्रा कही भी नजर नहीं आ रहे हैं।

     बेटे के मंत्र बोलने पर यूजर्स कर रहे ये कमेंट

    बेटे के मंत्र बोलने पर यूजर्स कर रहे ये कमेंट

    शिल्‍पा ने जो वीडियो शेयर किया हैं उसमें एक्‍ट्रेस बेटे के साथ देवी मां की आरती करते हुए करपूर गौरम..... गा रही हैं। उनकी बेटी भी पूजा की थाली पकड़कर भगवान की आरती उतारने आ जाती हैं। बेटे के करपूर गौरम गाने पर फैंस कमेंट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं।

    शिल्पा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ये कैप्शन

    शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मेरा मंडे मोटिवेशन... मेरे बच्चे और विश्वास। कुछ चीजें अगली पीढ़ी को उनके द्वारा हमें करते हुए देखे बिना नहीं दी जा सकतीं। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मेरे बच्चे उन्हीं मूल्यों और परंपराओं के साथ बड़े हों, जो हमारे माता-पिता ने हमें दिए। छोटी उम्र से ही उन दोनों में विश्वास के बीज बोना कुछ ऐसा था जिसे करने का मेरा हमेशा से इरादा था ... क्योंकि मैं जानती हूं कि विश्वास मजबूत होता जाता है और जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं और बहुत अधिक गहरे होते जाते हैं और हमें समर्पण करते हुए जीवन का अनुभव करने में मदद करते हैं। सर्वशक्तिमान। आनंद।

    यूजर ने तारीफ करते हुए दी ये सीख

    यूजर ने तारीफ करते हुए दी ये सीख

    शिल्‍पा की इस पोस्‍ट पर फैंस जमकर खुश हो रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने शिल्‍पा के पति के कारण ट्रोल करते हुए‍ लिखा बच्चों को क्यों दे रही हैं ये संस्कार। वहीं एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा शाबाश बेटा मम्मा जैसा अच्छा बने रहना ओके। वहीं कई फैंस ने जय माता दी लिखकर फ्लावर, हार्ट और लिट इमोजी पोस्‍ट कर रहे हैं। शिल्‍पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+