Shilpa Shetty: ये क्या हो गया शिल्पा शेट्टी के चेहरे का हाल? फोटो देख घबरा गए हैं फैंस, वायरल हुई तस्वीर

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर आज अपनी एक फोटो शेयर कर फैंस को डरा दिया है।

शिल्पा शेट्टी की तस्वीर देखकर लोग हुए शॉक्ड
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं और लोग उन पर जमकर प्यार बरसाते हैं। लेकिन इस बार उनकी तस्वीर देखकर लोग शॉक्ड हो गए हैं।

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी की फोटो ने मचाया हंगामा

-इस डर की एक बड़ी वजह है, जो शिल्पा शेट्टी की फोटो में साफ नजर आ रही है। उनके चेहरे पर कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जिसे देख कुछ लोग घबरा गए हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है।

-ये फोटो उनकी बाकी तस्वीरों से काफी अलग है क्योंकि इसमें वो न तो अपनी ब्यूटी फ्लॉन्ट कर रही हैं और न ही वो कुछ खाते हुए नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर ढेर सारी सुइयां घुसीं हुई थीं

इस बार तो शिल्पा शेट्टी ने लोगों को एक भयानक फोटो दिखाई है। इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर ढेर सारी सुइयां घुसीं हुई नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी के सिर पर, माथे पर, गाल और गर्दन पर सुइयां घुसी हुई हैं। एक्ट्रेस को इस हालत में देखकर हर कोई चौंक गया है।

एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट ले रही हैं शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी किसी क्लिनिक में नजर आ रही हैं। हालांकि लोग जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस का ये हाल कैसे हो गया है। उनके चेहरे पर इतनी सारी सुइयां क्यों घुसी हुई हैं। आपको बता दें कि परेशानी की कोई बात नहीं है। एक्ट्रेस एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट ले रही हैं। दरअसल साइनस को ठीक करने के लिए ये बेस्ट थेरेपी होती है और ये एक नैचुरल रेमेडी है।

साइनस की वजह से दर्द से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

-शिल्पा शेट्टी ने इस फोटो को शेयर करते हुए खुद ही रिवील किया है कि साइनस की वजह से वह एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट ले रही हैं। आपको बता दें इस ट्रीटमेंट से लोगों को दर्द और हेल्थ प्रॉब्लम्स में राहत मिलती है।

-अब एक्ट्रेस भी रिलीफ पाने के लिए इस ट्रीटमेंट की मदद ले रही हैं। शिल्पा शेट्टी की तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनसे इस ट्रीटमेंट के बारे में कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+