अब राज कुंद्रा के रंग में रंगी पत्नी शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस बनीं मास्क वुमन, फैंस बोले- 'पावर रेंजर लग रहे है

Raj Kundra Shilpa Shetty Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। जब से उनका नाम पोनोग्राफी मामले में सामने आया है तभी से वह अक्सर मास्क पहने स्पॉट किए जाते हैं। जिसके कारण उन्हें मास्क मैन भी कहा जाता है। अब शिल्पा शेट्टी भी अपने पति के नक्शेकदम पर चल पड़ीं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कपल ऑल ब्लैक लुक के साथ मैचिंग मास्क पहने नजर आया। वीडियो में दोनों को कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस को इस तरह पहली बार मास्क में देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि पति के रंग में अब शिल्पा शेट्टी भी ढल गई हैं।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों को इस तरह मास्क में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। अब तक राज कुंद्रा को मास्क में देखा गया है वहीं अब शिल्पा शेट्टी को भी इस अवतार में देख फैंस कपल का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ा रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का यह वीडियो Voompla ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोग कमेंट कर कपल को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये क्यों उर्फी बन रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुंह छुपा नहीं रहे वही असली मुंह है इनका'। एक ने लिखा, 'ये तो पूरी अपने पति के जैसी हो गई है।'

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म कॉप यूनिवर्स में नजर आएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस ओटीटी में डेब्यू में करेंगी। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभाएंगे। इसके अलावा राज कुंद्रा ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह खुद पर एक फिल्म बनाएंगे जिसकी कहानी पोनोग्राफी केस पर आधारित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+