Shilpa Shetty Injured: शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी को लगी गंभीर चोट, एक्ट्रेस बोलीं-‘दुआओं में याद रखना’
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को चोट लग गई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट साझा कर दी।
मुंबई, 10 अगस्त: शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जी हां एक्ट्रेस के पैरों में शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए साझा की। शिल्पा शेट्टी ने अस्पताल में व्हील चेयर पर बैठी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनके पैरों पर प्लास्टर किया हुआ है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन पर लिखा, रोल कैमरा एक्शनl ब्रेक अ लेग और मैंने इसे वाकई में सच मान लियाl अब मैं 6 हफ्ते के लिए बाहर हूं लेकिन मैं जल्दी ठीक होकर वापस लौट आऊंगीl तब तक दुआ में याद रखिएगाl प्रार्थनाएं हमेशा कार्य करते हैंl सभी का आभार, शिल्पा शेट्टी कुंद्राl'
फैंस बोले 'गेट वेल सून'
शिल्पा शेट्टी ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया है। हालांकि उनका ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस चिंता में आ गए। साथ ही एक्ट्रेस को जल्द ही ठीक होने के लिए कहा। फैंस लगातार उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसके अलावा कईं सेलेब्स ने भी उनके इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा है, 'हे भगवान जल्दी ठीक हो जाइए, सुपरवुमन शिल्पाl' शमिता शेट्टी ने लिखा है, 'स्ट्रांगेस्टl' वहीं तनीषा मुखर्जी ने लिखा है, 'गेट वेल सूनl'
शिल्पा शेट्टी ऐसे आई चोट
जानकारी के मुताबिक इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म द इंडियन फोर्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते हुए एक्ट्रेस को पैर में गंभीर चोटे आईं। आशा है कि एक्ट्रेस जल्द ही रिकवर हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications