शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को हुआ कोरोना, माही विज ने बताई कोविड-19 में अपनी हालत

Raj Kundra Covid-19: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। राज कुंद्रा फिलहाल अपने प्यारे परिवार से दूर आइसोलेशन में रह रहे हैं।

raj kundra

Raj Kundra Covid-19: दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए लग रहा है कि एक बार फिर से खतरनाक कोविड-19 वापसी कर रहा है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस किरन खेर को कोरोना हुआ था। उसके बाद पूजा भट्ट भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। वहीं हाल ही में फेमस टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भी कोविड-19 पॉजिटिव होने के बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है। अब खबर आ रही है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना के शिकार हो चुके हैं। उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।

राज कुंद्रा को हुआ कोरोना
थोड़ी देर पहले ही सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज कुंद्रा फिलहाल अपने प्यारे परिवार से दूर आइसोलेशन में रह रहे हैं। देखें पोस्ट-

साल 2021 में भी हुए थे कोरोना संक्रमित
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। साल 2021 में भी शिल्पा शेट्टी ने लोगों को बताया था कि उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समिशा सहित परिवार के 6 सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उस समय शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा था- एक परिवार के रूप में पिछले 10 दिन हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं। मेरे सास-ससुर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद समिशा, वियान, मेरी मॉम और अंत में राज। सभी लोग आइसोलेशन में हैं। आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार सभी लोग घर पर अपने-अपने कमरे में डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहे हैं।

माही विज भी कोविड-19 पॉजिटिव
टीवी एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माही ने भी आज ही बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्हें कोविड हो गया है। माही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए काफी कुछ बताया है कि कैसे उन्हें पता चला कि उन्हें कोरोना हुआ है और वह फिलहाल एक कमरे में अकेले रह रही हैं। उनकी बेटी भी उनसे दूर है।

वीडियो में बताई अपनी हालत
माही विज इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बोल रही हैं- मुझे कोविड हो गया है। पहले मुझे फीवर और जुकाम हुआ फिर सब मुझे बोल रहे थे कि टेस्ट मत करवाओ लेकिन मैंने टेस्ट करवाया और अब मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मैं सेफ रहना चाहती थी क्योंकि बच्चे हैं घर पर तो मैंने टेस्ट कराया। मुझे शरीर में दर्द महसूस हो रहा था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+