अश्लील वीडियो मामले में राज कुंद्रा को SC से मिली जमानत, इन लोगों को भी मिली राहत

पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और अश्लीलता फैलान के मामले सुप्रीम कोर्ट से राज कुंद्रा, पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश कामत को बड़ी राहत मिली है।

Raj Kundra Pornography Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें पोनोग्राफी मामले में राहत मिली है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मॉडल शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और उमेश कामत को भी ग्रिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Raj Kundra

राज कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
पिछले महीने मुंबई साइबर क्राइम ने राज कुंद्रा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस का दावा था कि, राज कुंद्रा ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया था। इसमें कहा गया था कि राज ने पूनम और शर्लिन के साथ इन फिल्मों को शूट किया था। जिसके बाद इन सभी को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। हालांकि राज कुंद्रा के वकील ने पुलिस के इस दावे को झूठा करार दिया और दावा किया कि, राज कुंद्रा का पोनोग्राफी मामले से कोई लेना देना नहीं है।

राज कुंद्रा को किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि, राज कुंद्रा को पिछले साल जुलाई 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उसे गलत तरीके से अपलोड करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसकी वजह से उन्हें जेल में कई दिन बीताने पड़े थे। हालांकि मामले में हुई जांच के बाद पुलिस ने उन्हें 2 महीने बाद ही जेल से रिहा कर दिया था। उस दौरान शिल्पा शेट्टी पति की रिहाई की प्रार्थना करने के लिए हर रोज मंदिर दर्शन करने जाती थीं। एक्ट्रेस ने एक पत्नी होने के नाते राज कुंद्रा का पूरा साथ दिया। बता दें कि इस केस के बाद से राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+