क्या राज की रिहाई की मन्नत के लिए शिल्पा ने बाल कर दिए दान? नया VIDEO देख फैंस हैरान

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को उनकी फिल्मों से ज्यादा फिटनेस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उनके ड्रेसिंग सेंस और ब्यूटी के भी लाखों दिवाने हैं। हाल ही में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वो अपने नए हेयर स्टाइल को दिखा रही हैं। अब उन्होंने अंडरकट बज कट लिया है। उनके इस लुक पर कुछ लोग कयास लगा रहे कि जब वो कुछ दिनों पहले तिरुपति गई थीं, तो वहां पर बाल दान कर आईं। अब लोगों को दिखाने के लिए विग लगा लिया है। (वीडियो-नीचे)

3 घंटे में 20 लाख व्यूज

3 घंटे में 20 लाख व्यूज

इंस्टा पर अपलोड वीडियो में शिल्पा पहले अपने बालों को सेट करती हैं। इसी में उनका अंडरकट बज कट नजर आता है। बाल सही करने के बाद शिल्पा गजब का वर्कआउट करती हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर तीन घंटे में ही 20 लाख के करीब व्यूज आ गए। इसके अलावा 1.8 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग शिल्पा के फिगर और वर्कआउट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लिखी ये बात

लिखी ये बात

वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा कि आप जोखिम उठाए बिना और अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकले बिना हर दिन नहीं जी सकते हैं। चाहे आप अंडरकट बज कट के लिए जा रहा हों या फिर नई एरोबिक कसरत के लिए। शिल्पा ने बताया कि उनको नए कट के लिए काफी गम है। साथ ही उन्होंने लोगों को एक्सरसाइज का टिप दिया। जिसमें बताया कि दिनचर्या में प्रत्येक के बीच में केवल 30-सेकंड के ब्रेक के साथ 60 सेकंड के 4 सेट करना चाहिए।

तिरुपति में बाल दान करने की परंपरा

तिरुपति में बाल दान करने की परंपरा

जुलाई में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद लोगों ने शिल्पा पर भी जमकर कीचड़ उछाले। कई जगहों पर एक्ट्रेस के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से लगातार शिल्पा भगवान के दर पर जा रहीं। कुछ दिनों पहले वो जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार गई थीं। इसके बाद वो तिरुपति पहुंचकर वहां पर दर्शन किए। तिरुपति में बाल दान करने की परंपरा है। ऐसे में लोगों को लग रहा कि उन्होंने अपने बाल दान कर दिए, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

एक और शिकायत

एक और शिकायत

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने 14 अक्टूबर को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है पुलिस दोनों पर कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+