राज कुंद्रा को छोड़ रवि तेजा के साथ शिल्पा शेट्टी ने किया ये काम, लोग बोले- मास्क मैन कहां गए

Shilpa Shetty and Ravi Teja: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर रवि तेजा की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। वह न सिर्फ अपने एक्शन्स के लिए फेमस हैं बल्कि लोगों को उनकी कॉमेडी भी खूब पसंद आती है। आपको बता दें कि रवि तेजा जल्द ही फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन दिखाई देंगी। फिलहाल रवि तेजा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रवि तेजा और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

रवि तेजा के साथ नजर आईं शिल्पा शेट्टी
आपको बता दें कि रवि तेजा को अब तक साउथ की फिल्मों में धमाल मचाते हुए देखा गया है लेकिन अब वह पहली बार हिंदी रिएलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भी नजर आने वाले हैं। रवि तेजा हाल ही मेंटीवी के दमदार रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ जमकर डांस भी किया। दोनों के डांस का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी और रवि तेजा ने किया डांस
शिल्पा शेट्टी ने खुद 'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' के सेट से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह साउथ के फेमस स्टार रवि तेजा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के गाने 'एक दम एक दम' पर डांस मूव्स करते दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हम तो एकदम फिदा हैं और आप।

रवि तेजा का डांस वीडियो हो रहा है वायरल
वहीं रवि तेजा और शिल्पा शेट्टी को साथ में डांस करता देख फैंस भी क्रेजी हो गए हैं और उनके इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर रवि तेजा को 'किंग ऑफ मास' और शिल्पा शेट्टी को 'क्वीन ऑफ क्लास' भी कहा है। इस वीडियो को रवि तेजा ने भी शेयर किया है और शिल्पा शेट्टी की काफी तारीफ भी की है। रवि तेजा ने अपने ट्विटर हैंडल (एक्स) पर इस वीडियो को शेयर कर शिल्पा शेट्टी को टैग करते हुए लिखा है- शिल्पा शेट्टी आपसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा और साथ में 'एक दम एक दम' का हुक स्टेप करके और मजा आया।

लोगों ने शिल्पा शेट्टी से पूछा- मास्क मैन कहां हैं
वहीं कुछ लोग इस डांस वीडियो को देखने के बाद शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा का मजाक भी बना रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा को लिख रहे हैं कि वह मास्क पहन रहे हैं और उनकी पत्नी किसी और के साथ डांस कर रही हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए शिल्पा शेट्टी से पूछा है कि आपके साथ रवि तेजा तो हैं लेकिन मास्क मैन कहां गए।

20 अक्टूबर को रिलीज होगी 'टाइगर नागेश्वर राव'
आपको बता दें कि रवि तेजी की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' आगामी 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन तेलुगू सिनेमा से अपना फिल्मी करियर शुरू कर रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर वामसी हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, जिशु सेनगुप्ता, मुरली शर्मा और रेनू देसाई भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+