अरबों की संपत्ति के मालिक हैं शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा, जानें कैसे कमाते हैं पैसे?

Raj Kundra Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ईडी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर और ऑफिसों पर छापेमारी की है।

ईडी ने राज कुंद्रा की संपत्ति कुर्क की थी
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत बिटकॉइन पोंजी घोटाले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियां कुर्क की थीं।

Raj Kundra Net Worth

बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एक बार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उस समय राज कुंद्रा ने कहा था कि सलमान खान जितना एक फिल्म से कमाते हैं, उतना तो वह एक महीने में ही कमा लेते हैं।

अरबों में है राज कुंद्रा की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक फेमस बिजनेसमैन हैं और उनकी कमाई अरबों में होती है। खबर है कि उनकी कुल संपत्ति 2400 करोड़ रुपए के आसपास है। मिडल क्लास फैमिली में जन्मे राज कुंद्रा को उनके माता-पिता ने बड़ी ही मुश्किलों से पाला है। जब वह 18 साल के हुए तो उनके पिता ने उनसे कहा था कि या तो हमारा रेस्तरां चलाओ या फिर खुद का कोई काम शुरू कर दो।

हीरे का बिजनेस करना चाहते थे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा ने पिता की इस बात को गंभीरता से लेते हुए अपना बिजनेस शुरू कर दिया था। राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जेब में कुछ पैसे लेकर सबसे पहले दुबई गए थे। वहां हीरा कारोबारियों से मिले थे लेकिन बात नहीं बनी थी। इसके बाद वह नेपाल चले गए थे।

पशमीना शॉल का बिजनेस करते थे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा ने कुछ पशमीना शॉलें खरीदी थीं और उन्हें ब्रिटेन के कुछ ब्रांडेड स्टोर के जरिए बेचना शुरू किया था। उनका ये कारोबार धीरे-धीरे बढ़ने लगा था। इसके बाद हीरे का कारोबार करने के लिए वह दोबारा दुबई पहुंचे थे।

राज कुंद्रा हर महीने कमाते हैं 100 करोड़ रुपए
राज कुंद्रा अलग-अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक रखते हैं। राज कुंद्रा फैशन इंडस्ट्री, रियल स्टेट, कंस्ट्रक्शन, स्टील प्लांट, फॉरेक्स इनवेस्टमेंट, सतयुग गोल्ड, सुपर फाइट लीग और मुंबई में फूड चेन जैसे कामों से जुड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा हर महीने करीब 100 करोड़ रुपए कमाते हैं। ऐसे में एक साल में उनकी कमाई 1200 करोड़ रुपए है, जो बॉलीवुड के किसी भी सुपरस्टार से कहीं ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+