शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त ने नहीं दिया मराठी भाषा विवाद के प्रश्न का जवाब, पत्रकार का माइक करवाया बंद
महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के लोग मुंबई में मराठी न बोलने वाले लोगों को पीट रहे हैं। नेता भी आराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं। अब हाल ही में इस विवाद पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से सवाल किया गया। जिससे उन्होंने टाल दिया और कहा कि संजू इसका जवाब देंगे।
दरअसल, शिल्पा की फिल्म 'केडी द डेविल' का बीते दिन ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। जहां एक पत्रकार ने भाषा विवाद पर सवाल पूछा। शिल्पा ने इसे टाल दिया।

शिल्पा शेट्टी संजय दत्त के साथ फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम में मौजूद थीं। उनसे पूछा गया कि सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती, तो क्या उन्हें लगता है कि किसी भाषा को सीखने के लिए जबरदस्ती करनी चाहिए? पहले तो शिल्पा ने बात टालते हुए कहा कि इसका जवाब संजय दत्त देंगे। संजय दत्त ने कहा कि उन्हें सवाल ही समझ नहीं आ रहा। जब पत्रकार ने उन्हें अपना सवाल समझाना चाहा, तब तक पत्रकार का माइक बंद कर दिया। उन्होंने संजू से कहा कि मेरा माइक बंद हो गया है। इसपर शिल्पा ने कहा 'माइक बंद नहीं हुआ' करवाया गया है। हालांकि बाद में शिल्पा ने कहा कि 'मी महाराष्ट्रा ची मुल्गी आहे। आज हम लोग बात कर रहे हैं केडी के बारे में। तो केडी से हटके अभी आप किसी कॉन्ट्रोवर्सी में जाना चाहते हैं तो हम उसका बढ़ावा नहीं करेंगे। यह पिक्चर पहले से ही एक मल्टी-लिंगुअल है, इसको हम मराठी में भी डब कर सकते हैं।'
यह विवाद तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर रखने की योजना बनाई थी। विपक्षी दलों ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया, जिसके बाद सरकार को यह आदेश वापस लेना पड़ा। इसके साथ ही, महाराष्ट्र में मराठी न बोलने वालों के साथ मारपीट की कुछ घटनाएं भी सामने आईं, जिनका कई कलाकारों ने विरोध किया। हिंदुस्तानी भाऊ ने भी इस मुद्दे पर एक वीडियो बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications