शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को लेकर सनसनीखेज खुलासा, चमकती दुनिया में छिपा ऐसा अंधेरा, देखें विवादों की लिस्ट
Shilpa Shetty and Raj Kundra: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेस टाइकून पति राज कुंद्रा की जिंदगी एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गई है। मुंबई के एक बिजनेसमैन ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर लगा 60 करोड़ की धोखेबाजी का आरोप
आपको बता दें कि 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज आरोप, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी और पुराने घोटालों की गूंज में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी अब सुर्खियों में छा गई है।

कानूनी जाल में फंस गए हैं शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ग्लैमरस दुनिया से बाहर निकलकर कानूनी जाल में फंस गए हैं। आखिर क्या है इस हाई-प्रोफाइल जोड़ी की जिंदगी का वह काला सच, जो बार-बार उजागर हो रहा है? आइए इस ड्रामे की परतें खोलते हैं।
धोखे का नया तमाशा, क्या है 60 करोड़ का घोटाला?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बम फोड़ा है। उनकी शिकायत के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपनी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 75 करोड़ का लोन लिया था, जिसमें 12 फीसदी ब्याज का लुभावना वादा था।
-वहीं आरोप है कि कपल ने पैसों को निवेश करने के नाम पर गायब कर दिया। दीपक कोठारी का दावा है कि शिल्पा शेट्टी इस डील की गवाह थीं, लेकिन साल 2016 में उन्होंने चालाकी दिखाते हुए कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।
क्या ये एक बिजनेस गलती थी या सुनियोजित साजिश?
मुंबई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है लेकिन ये तो बस शुरुआत है। आपको बता दें कि साल 2014 के एक पुराने घोटाले में सर्राफा कारोबारी पृथ्वीराज सरेमल कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 90 लाख रुपये के निवेश के बदले 5,000 ग्राम सोना न देने का आरोप लगाया था। जून 2024 में कोर्ट के आदेश पर इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी और अब ये पुराना दाग फिर से ताजा हो गया है।
क्या शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सचमुच धोखे की गहरी खाई में फंस गए हैं?
राज कुंद्रा- विवादों के बादशाह
-राज कुंद्रा का नाम विवादों से जुड़ा रहा है। साल 2021 में पोर्नोग्राफी सामग्री के निर्माण और वितरण के सनसनीखेज मामले में उनकी गिरफ्तारी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 63 दिन जेल की सलाखों के पीछे बिताने के बाद, राज कुंद्रा ने कहा था- मैंने कुछ गलत नहीं किया।
-लेकिन दिसंबर 2024 में ईडी की छापेमारी ने राज कुंद्रा के दावों पर फिर सवाल उठा दिए थे। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में राज कुंद्रा के मुंबई और उत्तर प्रदेश के ठिकानों पर तलाशी और बार-बार समन, ये सब उनकी चमकदार जिंदगी पर गहरा साया डाल रहा है।
-राज कुंद्रा ने हाल ही में एक बयान में कहा है- मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है, मैं जीतूंगा। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये आत्मविश्वास है या सिर्फ एक और नाटक है।
शिल्पा शेट्टी- ग्लैमर के पीछे का रहस्य
-बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी की ग्लैनर वर्ल्ड से लेकर योग की दुनिया में भी लाखों लोग दीवाने हैं। हालांकि सोचने वाली बात ये है कि इन विवादों से शिल्पा शेट्टी कैसे बच रही हैं?
-शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पोस्ट फैशन की चकाचौंध से भरे हुए हैं, लेकिन क्या ये सब एक चमकदार पर्दा है, जो उनके जीवन की उथल-पुथल को छिपा रहा है? धोखाधड़ी के ताजा आरोपों में उनका नाम शामिल होने से फैंस हैरान हो गए हैं।
-क्या शिल्पा शेट्टी सिर्फ एक मूक गवाह थीं या इस केस में उनकी भी कोई भूमिका थी? उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उनकी खामोशी और भी सवाल खड़े कर रही है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की चमचमाती जिंदगी का सच
-आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जिंदगी बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही उलझी हुई है। दो बच्चों, वियान और समीशा, के साथ उनका पारिवारिक जीवन भले ही परफेक्ट लगे, लेकिन बार-बार उभरते विवाद उनकी इस तस्वीर को धुंधला कर रहे हैं।
-जैसे-जैसे EOW और ईडी इस मामले की तह तक जा रहे हैं, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की नजरें इस ड्रामे पर टिकी हैं। क्या शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा निर्दोष हैं, या उनकी चमकती दुनिया के पीछे एक गहरा अंधेरा छिपा है? क्या ये सिर्फ एक गलतफहमी है या धोखे की एक सुनियोजित स्क्रिप्ट लिखी गई है। कहा जा रहा है कि ये कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। ये ड्रामा अभी और आगे तक जाने वाला है।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications