ओयसिस मामले में कंपनी की चेयरपर्सन ने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को लेकर कही ये बात, लोगों से की अपील

नई दिल्ली, 12 अगस्त। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुद्रा कथित पोर्न फिल्म मामले में पुलिस हिरासत में हैं। एक तरफ जहां पोर्न फिल्म के दलदल में राज कुंद्रा बुरी तरह से फंसे हैं तो दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी की भी मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। लेकिन शिल्पा शेट्टी और उनकी मां के बचाव में अब IOSIS Wellness की चेयरपर्सन किरन बासवा उतर आई हैं। किरन बासवा ने बयान जारी करके कहा है कि शिल्पा शेट्टी और उनकी मां का फिटनेस चेन से कोई लेना देना नहीं है। इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए उन्होंने एक बयान जारी किया है और यह सफाई दी है।

Recommended Video

    Shilpa Shetty के खिलाफ fraud case दर्ज,Lucknow Police ने दिया नोटिस | वनइंडिया हिंदी
    लखनऊ में दर्ज हुआ केस

    लखनऊ में दर्ज हुआ केस

    दरअसल रिपोर्ट सामने आई थी कि लखनऊ में ओयसिस वेलनेस सेंटर घोटाले में शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी का नाम सामने आया है, दोनों के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड व हजरतगंज पुलिस थाने में दो केस दर्ज किए गए हैं। यह केस ओयसिस वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने वाली ज्योत्सना चौहान की शिकायत के बाद दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में करोड़ो रुपए हेराफेरी का आरोप है।

    शिल्पा और उनकी मां का ओयसिस से लेना-देना नहीं

    शिल्पा और उनकी मां का ओयसिस से लेना-देना नहीं

    लेकिन इस पूरे मामले में सफाई देते हुए किरन ने कहा कि इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट उनकी ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई न्यूज आर्टिकल, वीडियो, पोस्ट और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट शेयर की जा रही है जिसकी वजह से इस पूरे मामले को गलत तरह से तूल दिया जा रहा है और इसका नकारात्मक असर उनके ब्रांड पर पड़ रहा है। मैं बतौर जिम्मेदार व्यक्ति और ओयसिस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन होने के नाते यह कहना चाहती हूं कि किसी भी तरह की रिपोर्ट को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें इसके बाद ही इस तरह के कंटेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करें।

     पोस्ट हटाने की अपील

    पोस्ट हटाने की अपील

    किरन बासवा ने कहा कि शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी का ओयसिस से कोई लेना देना नहीं है। बहुत समय पहले ही हमने आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ रास्ते अलग कर लिए थे। लिहाजा इस बारे में अफवाह फैलाना बंद करें और आरोप लगाना बंद करें। मैं एक मेहनती महिला हूं, ओयसिस मेरा बच्चा है और इस ब्रांड को मैंने कई सालों में खड़ा किया है। मुझे इस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों के साथ साझा करने में बहुत खुशी होगी। तबतक मैं अपील करती हूं कि आप इस तरह की पोस्ट को हटा लें क्योंकि यह मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित है और फैसले हमारे पक्ष में हैं।

    करोड़ो रुपए ऐंठने का आरोप

    करोड़ो रुपए ऐंठने का आरोप

    गौर करने वाली बात है कि इससे पहले यह रिपोर्ट सामने आई थी कि इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड में दो मामले दर्ज कराए गए हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच को तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिल्पा शेट्टी वेलनेस सेंटर नाम का फिटनेस सेंटर चलाती हैं। कंपनी की चेयरपर्सन शिल्पा शेट्टी हैं। जबकि शिल्पा शेट्टी की सुनंदा शेट्टी इस कंपनी की डायरेक्टर हैं। आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने कंपनी की फ्रेंचाइजी खोलने के नाम पर दो लोगों से करोड़ो रुपए लिए लेकिन बाद में वादे को पूरा नहीं किया गया।

     पुलिस ने भेजा नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

    पुलिस ने भेजा नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

    लखनऊ पुलिस की ओर से ओयसिस मामले में शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को नोटिस जारी किया गया है। लखनऊ पुलिस की एक टीम 11 अगस्त को मुंबई स्थित शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची और उन्हें नोटिस दिया है। हालांकि शिल्पा शेट्टी घर पर नहीं थी लिहाजा उनके मैनेजर ने नोटिस को रिसीव किया। नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर देने के लिए कहा गया है। यही नहीं नोटिस में कहा गया है कि अगर तीन दिन के भीतर जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+