शिखर पहाड़िया के क्या लगते हैं वीर पहाड़िया? सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से जुड़ा है कनेक्शन

Shikhar Pahariya and Veer Pahariya: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये कपल आजकल हर जगह पर स्पॉकिया जा रहा है। मंदिर से लेकर पार्टीज तक में इस कपल की एंट्री एकसाथ हो रही है। लोग जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और उनके परिवार के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया के बीच रिलेशन
इसी बीच एक और नाम इंटरनेट पर दिखाई दे रहा है। ये हैं वीर पहाड़िया। आखिर कौन हैं ये वीर पहाड़िया। लोग जानना चाहते हैं कि ये शिखर पहाड़िया के क्या लगते हैं। आइए आपको बताते हैं शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया के बीच क्या रिलेशन है।

Veer Pahariya

जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड हैं शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में अपने नए प्यार शिखर पहाड़िया का नाम गलती से ले लिया था, जिसके बाद से लोग इस खास शख्स के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनका नाम सुशील कुमार शिंदे था।

शिखर पहाड़िया के छोटे भाई हैं वीर पहाड़िया
शिंदे की तीन बेटियां हैं और शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं। वहीं वीर पहाड़िया शिखर के छोटे भाई हैं। वीर पहाड़िया बी-टाउन में काफी चर्चित शख्स हैं। वीर पहाड़िया भी बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट करने को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। अक्सर दोनों साथ में देखे भी जाते हैं। हालांकि दोनों ने इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा है।

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं वीर पहाड़िया
शिखर पहाड़िया जहां एक युवा बिजनेसमैन और प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं वहीं उनके छोटे भाई वीर पहाड़िया एक्टिंग में अपान करियर बनाना चाहते हैं। आपको बता दें कि वीर पहाड़िया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आएंगे। इसके फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे।

हरनाज संधू और वीर पहाड़िया की डेटिंग
हरनाज संधू और वीर पहाड़िया की डेटिंग अफवाहों ने भी इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। वहीं वीर पहाड़िया के बड़े भाई शिखर पहाड़िया दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+