साउथ के फेमस एक्टर और कराटे विशेषज्ञ शिहान हुसैनी की मौत, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित, हो गई थी ऐसी हालत
Shihan Hussaini Death: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर, कराटे और तीरंदाजी विशेषज्ञ शिहान हुसैनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि ब्लड कैंसर से जूझने के बाद एक्टर का निधन हो गया है। उनके परिवार ने फेसबुक पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की है।
शिहान हुसैनी की ब्लड कैंसर से हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिहान हुसैनी का आज यानी 25 मार्च 2025 (मंगलवार) सुबह निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई के बेसेंट नगर स्थित उनके निवास स्थान हाई कमांड में रखा जाएगा, ताकि परिवार, आम लोग और छात्र उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। बाद में, उनके पार्थिव शरीर को मदुरै ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिहान हुसैनी के परिवार ने लोगों को ऐसे दी निधन की खबर
-आपको बता दें कि शिहान हुसैनी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं। उनके परिवार की ओर से फेसबुक पर एकिए गए पोस्ट में लिखा गया है- हमें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि शिहान हुसैनी हमें छोड़कर चले गए हैं। शिहान हुसैनी का पार्थिव शरीर आज यानी 25 मार्च 2025 की शाम तक बेसेंट नगर स्थित अपने आवास पर रहेगा।
-एक्टर के परिवार वालों ने उनके छात्रों, तीरंदाजों, स्टूडेंट्स के पैरेंट्स और प्रशिक्षकों से भी अनुरोध किया कि वह तीर चलाकर और कटास प्रदर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।
शिहान हुसैनी ने मेडिकल रिसर्च के लिए दान की अपनी बॉडी
शिहान हुसैनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस को अपने ब्लड कैंसर के बारे में बताया था। उनका पोस्ट देखकर तमिलनाडु सरकार ने उनके कैंसर के इलाज के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की थी। खबर है कि मौत से कुछ दिन पहले शिहान हुसैनी ने अपने शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करने की घोषणा की थी।
शिहान हुसैनी का एक्टिंग करियर
-शिहान हुसैनी ने साल 1986 में कमल हासन की फिल्म 'पुन्नगई मन्नान' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'वेलाइकरन', 'ब्लडस्टोन' और कई सुपरहिट तमिल फिल्मों में काम कर चुके थे।
-वहीं थलपति विजय की फिल्म 'बद्री' में उन्होंने कराटे कोच की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह विजय सेतुपति के साथ 'काथुवाकुला रेंदु काधल' और 'चेन्नई सिटी गैंगस्टर्स' में भी नजर आए थे।
-फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, वह कई रिएलिटी शो में जज और होस्ट के रूप में भी नजर आ चुके थे। शिहान हुसैनी को एक्टिंग के अलावा मूर्तिकला, मार्शल आर्ट और तीरंदाजी में भी काफी अनुभव था।












Click it and Unblock the Notifications