राखी सावंत ने ऐसा क्या कहा जिससे फूट पड़ा शर्लिन चोपड़ा के गुस्से का ज्वालामुखी, बताया बेवकूफ लड़की
मुंबई, 7 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं। राज कुंद्रा का नाम सामने आने के बाद से इस लिस्ट में कई और बड़े कलाकारों का नाम सामने आया है जिसमें से एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा काफी सुर्खियों में हैं। बीतें दिनों वह पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंची थीं जहां 8 घंटे तक उनके बयानों को रिकॉर्ड किया गया। अब शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर निशाना साध सुर्खियां बंटोरी हैं।

राखी सावंत ने साधा निशाना
दरअसल, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने ना सिर्फ राज कुंद्रा का सोपर्ट किया बल्कि इस मामले में सामने आई महिलाओं को लेकर कहा था कि जो बेचोगे वैसा ही ऑफर किया जाएगा। राखी सावंत के इस बयान पर अब शर्लिन चोपड़ा का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने अपने एक बयान में राखी को काफी कुछ कहा।

राखी सावंत पर भड़कीं शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा कहती हैं कि राखी सावंत को ऐसे कमेंट्स करने का कोई हक नहीं है। शर्लिन ने आगे कहा, राखी सावंत से मेरी एक गुजारिश है, आप मशहूर हैं, अच्छी डांसर और कलाकार होने के साथ एक कॉमेडियन भी हैं। हालांकि यह बात अलग है कि आपकी मिर्ची पार्टी चली नहीं। आपको सपोर्ट नहीं मिला, खैर कोई बात नहीं लेकिन इस मामले में प्लीज आप कोई टिप्पणी ना करें क्योंकि इससे आपका कोई ताल्लुक नहीं है।

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को दी नसीहत
शर्लिन चोपड़ा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि अगर आपका इस मामले से कोई ताल्लुक है तो आगे आइए और बताइए। अगर नहीं है तो आप उन बेबस लड़कियों के बयान को खारिज ना करें। अगर आपको तथ्यों की समझ ना हो तो प्लीज इस तरह की बयानबाजी ना करें कि अरे ये तो पब्लिसिटी पाने के लिए कैमरा के सामने आकर ऐसी झूठी-मूठी बातें करती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने राखी की एक्टिंग करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है।

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाए आरोप
शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा, 'पता नहीं राज कुंद्रा ने मुझे क्यों नहीं बुलाया' अरे तुझे नहीं बुलाया तो शुक्र कर कि तू फंसी नहीं इस स्कैंडल में बेवकूफ लड़की।' शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने एडल्ट वीडियो बनाने के लिए उन्हें गुमराह किया था। शर्लिन ने कहा वो जो आज एडल्ट इंडस्ट्री में हैं उसकी वजह वे ही हैं। जिन प्रोजेक्ट पर शर्निल ने राज कुंद्रा के साथ काम किया वो कॉन्ट्रेक्ट भारत के बाहर की कपंनियों की कुछ एप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था।
यह भी पढ़ें: 'राज कुंद्रा ने कहा था,शिल्पा शेट्टी को पसंद हैं तुम्हारे वीडियो',शर्लिन चोपड़ा ने बताया कैसे फंसी स्कैंडल में












Click it and Unblock the Notifications