'राज कुंद्रा ने कहा था,शिल्पा शेट्टी को पसंद हैं तुम्हारे वीडियो',शर्लिन चोपड़ा ने बताया कैसे फंसी स्कैंडल में
'राज कुंद्रा ने कहा था, शिल्पा शेट्टी को पसंद हैं तुम्हारे वीडियो', शर्लिन चोपड़ा ने रोते हुए बताया कैसे फंसी पोर्न स्कैंडल में
मुंबई, 07 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी फिलहाल जेल में ही रहेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिहाई याचिका खारिज कर दी है। इस केस की जांच कर रहे है मुंबई की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पोर्न रैकेट मामले में शुक्रवार (06 अगस्त) को एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने शर्लिन चोपड़ा को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। बयान दर्ज करने के बाद, शर्लिन चोपड़ा ने इंडिया टुडे टीवी को इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा ने उन्हें सेमी न्यूड वीडियो करने के लिए गुमराह किया था। राज कुंद्र ने मुझ से कहा था कि शिल्पा शेट्टी को तुम्हारे वीडियो पंसद हैं। शर्लिन चोपड़ा ने बताया है कि कैसे वो इस पोर्न स्कैंडल में फंस गई हैं।

'राज कुंद्रा को मैं गुरु मानती थी लेकिन उन्होंने गुमराह किया'
इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा, "राज कुंद्रा मेरे गुरु थे। लेकिन उन्होंने मुझे गुमराह किया था, यह कहते हुए कि मैं जो कुछ भी शूटिंग कर रही हूं, वह सब सिर्फ और सिर्फ ग्लैमर के लिए था। उन्होंने मुझे यहां तक कहा कि शिल्पा शेट्टी को मेरे वीडियो और तस्वीरें पसंद हैं। राज कुंद्रा ने मुझे विश्वास दिलाया कि सेमी न्यूड पोर्न हर कोई करता है। ये बहुत ही कैजुअल और आम बात है। इसलिए मुझे भी ऐसा करना चाहिए, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।''

रोते हुए बोलीं शर्लिन- शिल्पा के पति ने मुझसे गलत काम करवाएं
रोती हुई शर्लिन चोपड़ा ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं कहां से शुरू करूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह के स्कैंडल में शामिल हो फंस जाऊंगी। और एक दिन मुझे क्राइम ब्रांच के सामने अपना बयान देना होगा। जब मैं पहली बार राज कुंद्रा से मिली थी तो मैंने सोचा था कि मेरी पूरी जिंदगी बदल जाएगी। मैंने सोचा कि मुझे बड़ा ब्रेक मिलेगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि शिल्पा शेट्टी के पति मुझसे गलत काम करवाएंगे।"

'ग्लैमरस वीडियो से शुरू हुआ था लेकिन न्यूड शूट भी करने पड़े'
शर्लिन चोपड़ा ने कहा, ''मैंने आर्म्सप्राइम (राज कुंद्रा) के साथ एक समझौता किया था और वीडियो बनाना शुरू किया। पहले शुरुआत में ग्लैमरस वीडियो से शुरू होकर, यह धीरे-धीरे बोल्ड फिल्मों में चला गया। बाद में, मुझे सेमी न्यूड और पूरा न्यूड वीडियो करना पड़ा था। वहां मुझे हमेशा कहा जाता था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि हर कोई ऐसा करता है।"

शिल्पा शेट्टी को भी शर्लिन चोपड़ा ने बताया दोषी
शर्लिन ने आगे कहा, "राज कुंद्रा मुझसे ये हमेशा कहते रहे कि शिल्पा शेट्टी को मेरे वीडियो और फोटो पसंद हैं। इससे मुझे ऐसे वीडियो पर काम करने की प्रेरणा मिली। जब आप शिल्पा शेट्टी जैसे लोगों से प्रेरित और प्रभावित होते हैं तो आपको समझ नहीं आता कि क्या सही है और गलत? जब इस तरह के वीडियो बनाने के लिए मेरी प्रशंसा की गई, तो इसने मुझे और अधिक करने के लिए प्रेरित किया।"

शर्लिन बोलीं- हो सकता है पोर्न बिजनेस के बारे में शिल्पा भूल गई होंगी
शिल्पा शेट्टी ने क्राइम ब्रांच को बताया है कि उन्हें राज कुंद्रा के इस पोर्न बिजनेस या एडल्ट फिल्म को लेकर कोई आइडिया नहीं है। जब शर्लिन चोपड़ा को बताया गया कि शिल्पा शेट्टी ने सभी आरोपों का खंडन किया है तो शर्लिन ने कहा, हो सकता है कि पोर्न बिजनेस के बारे में शिल्पा भूल गई होंगी। शिल्पा बहुत व्यस्त रहती हैं, वह एक बिजी पर्सन हैं। वह शायद इसे भूल गई होंगी।"

'मै राज और शिल्पा के खिलाफ नहीं हूं, पोर्नोग्राफी के खिलाफ हूं'
शर्लिन चोपड़ा ने कहा, "मैं राज कुंद्रा या शिल्पा शेट्टी के खिलाफ नहीं हूं। मैं पोर्नोग्राफी रैकेट के खिलाफ हूं। अगर आप महिलाओं से किसी भी तरह के ऐसे काम को लेकर कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो उन्हें अपने डील के बारे में पहले से ही बता दें। उन्हें बताएं कि वे अश्लील वीडियो बना रहे हैं न कि ग्लैमर। उन्हें बता दें कि सेमी न्यूड और न्यूड फोटो शूट भी करने पड़ सकते हैं।''

शर्लिन को क्यों नहीं लगा कि पोर्न बनाना कानूनन जुर्म नहीं है?
शर्लिन को क्यों नहीं लगा कि पोर्न बनाना कानूनन जुर्म नहीं है, इस सवाल के जवाब में शर्लिन ने कहा, "देखिए, अगर आपको हर दिन कहा जाए कि न्यूड होना और पोर्न बनाना कोई बड़ी बात नहीं है, तो यह आपके मन और दिमाग में कहीं-न-कहीं बैठ जाता है कि आप कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। वो भी तब जब मेरे गुरु राज कुंद्रा मुझसे ऐसा हर दिन कहते हो। तो मुझे कैसे शक होता कि मैं गलत कर रही हूं।''

राज कुंद्रा ने यौन उत्पीड़न के केस को वापस लेने की धमकी दी: शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले पर बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा, "मुझे अपना केस वापस लेने के लिए कहा गया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम क्यों एक खुश और हंसता खेलता परिवार तोड़ना चाहती हो। उन्होंने मुझे धमकी देते हुए कहा था कि अगर मैंने केस वापस नहीं लिया तो मेरा करियर बर्बाद कर देंगे। मैं उस समय बहुत कमजोर थी और मुंबई में अकेला भी रहती थी। मुझे केस वापस लेने की धमकी मिल रही थी।"

अब लोग कहते हैं सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली: शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा, ''अब लोग मुझे कहते हैं कि सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली, लेकिन मैं उनको कहना चाहती हूं कि जब जागो तब सवेरा। अब, मुझे एहसास हुआ है कि मैं गलत थी। देखिए, मुझे काम करने के लिए बंदूक की नोक पर नहीं रखा गया था, लेकिन मुझे गुमराह किया गया था। मैं अधिक महिलाओं से आगे आने और इस पोर्नोग्राफी रैकेट के खिलाफ अपना बयान देने की अपील करती हूं।''

शर्लिन ने रोते हुए कहा- 'कभी नहीं चाहूंगी कि मेरा बच्चा इस इंडस्ट्री में काम करें'
राज कुंद्रा ने कहा है कि उनकी कंपनी द्वारा बनाई गई वीडियो कामुकता वाली है, अश्लील नहीं है। इस बारे में शर्लिन चोपड़ा ने कहा, "फैसला लेने से पहले आपको कंटेंट देखना चाहिए और फिर जजमेंट लेना चाहिए।'' आंसू बहाते हुए शर्लिन बोलीं, "मैं कभी नहीं चाहूंगी कि मेरा बच्चा इस तरह के इंडस्ट्री में काम करे और इस तरह के वीडियो शूट करे। ये लोग इतने स्वार्थी हैं कि वे केवल पैसे और इस तरह की सामग्री बनाने के बारे में सोचते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications