#MeToo: 'अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर..' शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, BB में आने की जताई इच्छा
अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने #MeToo के तहत फिल्ममेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
Sherlyn Chopra: साजिद खान की जब से 'बिग-बॉस' में एंट्री हुई है, घर के बाहर वे खूब सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो में एंट्री लेने से पहले साजिद खान कई आरोपों में घिर चुके हैं। इन्हीं में से एक #MeeToo भी है, जिसमें नाम सामने आने के बाद साजिद को लेकर खूब बवाल भी मचा था। अब हाल ही में साजिद खान का नाम फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। साजिद पर गंभीर आरोप लगे हैं और ये आरोप अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने लगाए हैं। शर्लिन ने साजिद के बारे में ऐसे गंभीर खुलासे किए हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

पहले भी विवादों में घिरे साजिद खान
पिछले कुछ सालों से साजिद खान #MeToo के तहत गंभीर आरोपों के सामना कर रहे हैं। आरोप लगाने वाले पीड़ितों में से एक नाम शर्लिन चोपड़ा का भी था। एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
शर्लिन का चौंकाने वाला आरोप
शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर पर लिखा- अब वक्त आ गया है कि सलमान खान कोई कदम उठाएं। एक्ट्रेस ने चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि उसने (साजिद खान) ने अपना प्राइवेट पार्ट मुझे दिखाया और फिर इसे 0-10 के स्केल पर रेट करने के लिए कहा।

"बिग-बॉस के घर में एंट्री चाहती हूं"
शर्लिन बताती हैं कि मैं बिग-बॉस के घर में एंट्री चाहती हूं और उसे रेटिंग भी देना चाहती हूं। इंडिया भी देखे कि एक सर्वाइवर अपने दोषी के साथ कैसा व्यवहार करता है।

क्या बोलीं शर्लिन?
फिल्मीबीट से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री माफिया की तरह काम करती है। ड्रगिस्ट,मोलेरस्टर और बलात्कारी को हमेशा दूसरा मौका दिया जाता है। वे इस बात को मानते हैं कि हर दोषी का भी भविष्य होता है। दुख की बात तो ये है कि ये लोग अपने भविष्य की ज्यादा परवाह नहीं करते। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर साजिद ने सलमान खान के करीबी या जानने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ की होती, तो क्या वे इस मोलेस्टर को बिग-बॉस में जाने देता?

और एक्ट्रेस भी लगा चुकी हैं आरोप
बताते चलें कि शर्लिन चोपड़ा अकेली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्होंने साजिद खान के खिलाफ ऐसे गंभीर आरोप लगाए हों। शर्लिन के अलावा और भी कई मॉडल्स ने साजिद के खिलाफ आवाज उठाई थी। साजिद पर सेक्सुअल असॉल्ट के आरोप लगते रहे हैं। एक्ट्रेस की न्यूड्स मांगने से लेकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने तक के आरोप उनपर लग चुके हैं।

सोना मोहापात्रा ने जताई नाराजगी
हाल ही में साजिद को बिग-बॉस हाउस में एंट्री दिए जाने पर सिंगर सोना मोहापात्रा ने काफी नाराजगी जताई थी। उन्होंने टीवी चैनलों को भ्रष्ट बताया था। उन्होंने बिग -बॉस में साजिद की एंट्री को बेहद दुख भरा बताया था।

साजिद से नाखुश लोग
बताते चलें कि बिग-बॉस के हाउस में साजिद खान ने बतौर कंटस्टेंट एंट्री ली है। साजिद फैंस को एंटरटेन करने की भरपूर कोशिश में रहते हैं। हालांकि, घर के बाहर साजिद को लेकर घमासान मचा हुआ है। बहुत से लोग हैं, जो साजिद को घर में एंट्री मिलने से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications