बिना शादी किए बेबी प्लानिंग कर रही हैं Sherlyn Chopra, 40 की उम्र में बनेंगी मां, बोलीं- 'मेरे दो बच्चे....'

Sherlyn Chopra Baby Planning: शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपनी अजब-गजब हरकतों की वजह से चर्चा में रहती हैं। आए दिन राखी सावंत और उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी से हुए झगड़े की वजह से शर्लिन काफी लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन अब इन सबको छोड़ एक्ट्रेस बेबी प्लानिंग पर फेकस कर रही हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह जल्द ही मां बनना चाहती हैं। इतना ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अब किसी से भी फर्क पड़ना बंद हो गया है और वह फिलहाल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए प्लान कर रही हैं।

Sherlyn Chopra

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि, 'मैं जब अपने बच्चे का वेलकम करूंगी तो उसे साफ कहूंगी कि दुनिया की हर लड़ाई में फंसने की जरूरत नहीं है। लोग आपकी चुप्पी को कमजोरी मानते हैं लेकिन उन्हें दिखाने की जरूरत है कि आपको कानूनी समझ है। राखी और आदिल ने कानूनी दरवाजा खटखटाया है तो उन्हें इस बारे में समझ है कि वो क्या कर रहे।'

शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'आजकल लोग मीडिया की अंटेशन लेने के लिए काफी कुछ करते हैं। मैं अपने बच्चे को इंडस्ट्री से जुड़ी हर चीज बताना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे को वो हर चीज पता होनी चाहिए। मैं आज जो भी हूं और अपने स्ट्रगल की बदौलत हूं और मुझे खुद पर काफी गर्व महसूस होता है।'

शर्लिन चोपड़ा ने ये भी बताया कि चाहती हैं कि उनके दो जुड़वा बच्चे हों एक लड़का और एक लड़की। यहां तक कि उन्होंने मां बनने से पहले दोनों के नाम भी तय कर लिए हैं। हालांकि शर्लिन ने नाम का खुलासा नहीं किया। बता दें कि, शर्लिन की उम्र 40 साल की है और वह फिलहाल सिंगल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो की वजह से छाई रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+