अब शर्लिन चोपड़ा के निशाने पर शाहरुख खान, कहा- 'KKR की पार्टी में मैंने देखा था नशीला...'

मुंबई, 5 अक्टूबर। इस वक्त बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एनसीबी की गिरफ्त में हैं, उन पर ड्र्ग्स का सेवन और खरीद-फरोख्त का आरोप है। तमाम कोशिशों के बावजूद शाहरुख के बेटे को कल बेल नहीं मिली। आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस में सामने आने के बाद बॉलीवुड का एक बड़ा वर्ग किंग खान के सपोर्ट में खड़ा हो गया है। बहुत सारे फिल्मी सितारों ने ट्विटर पर किंग खान को सपोर्ट किया है और बहुत सारे स्टार्स ने मुसीबत की इस घड़ी में शाहरुख को फोन करके हौसला दिया है।

आईपीएल की केकेआर टीम की पार्टी का जिक्र

आईपीएल की केकेआर टीम की पार्टी का जिक्र

तो वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान तो किंग खान के घर मिलने भी गए थे लेकिन इसी बीच मॉडल-एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने एक पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो आईपीएल की केकेआर टीम की पार्टी का जिक्र कर रही हैं।

'बिना नशीली चीजों के नहीं होती कोई भी पार्टी'

'बिना नशीली चीजों के नहीं होती कोई भी पार्टी'

अपने वीडियो में शर्लिन ये बता रही हैं कि 'बॉलीवुड या आईपीएल की कोई भी बड़ी पार्टी बिना नशीले पदार्थों के नहीं होती हैं क्योंकि लोगों का ये मानना है कि जब तक हाई डोज की नशीली चीजों का सेवन नहीं करेंगे तब तक पार्टी में रोमांच नहीं होता और आपको 'किक' नहीं मिलती है।'

केकेआर टीम के सह मालिक शाहरुख खान ही हैं

केकेआर टीम के सह मालिक शाहरुख खान ही हैं

शर्लिन चोपड़ा खुले आम अपने इंटरव्यू में शाहरुख खान का नाम ले रही हैं, आपको बता दें कि केकेआर टीम के सह मालिक शाहरुख खान ही हैं। शर्लिन चोपड़ा अपने वीडियो में कह रही हैं कि उन्होंने केकेआर की पार्टी में सितारों की बीवीयों को 'सफेद पाउडर' का सेवन करते देखा हैं। मालूम हो कि शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

शर्लिन ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं

गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा हाल ही में पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस वजह से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कहा था कि राज कुंद्रा ही उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लेकर आए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के सामने अपने बयान में शर्लिन ने राज को लेकर काफी कुछ कहा था। शर्लिन ने कहा था कि राज कुंद्रा उनके साथ अवैध संबंध चाहते थे और जब उन्होंने मना कर दिया तो वो उन्हें धमकाने लग गए।

राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

शर्लिन ने कहा था कि 27 मार्च 2019 को राज उनके घर में जबरदस्ती घुस आए थे और उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। शर्लिन ने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। हालांकि शर्लिन और राज ने साथ में काफी काम किया है, शर्लिन एक एडल्ट फिल्म के लिए काफी ज्यादा पैसे लेती थी। राज कुंद्रा की ओर से कहा जा रहा है कि शर्लिन के सारे आरोप बेबुनियाद हैं और वो पैसों के लिए ये सब कर रही हैं ।फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+