"साजिद खान पर है सलमान खान का हाथ", Sherlyn Chopra ने क्यों लगाए भाईजान पर ऐसे आरोप?

शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में दावा किया है कि साजिद खान को बचाने के पीछे सलमान खान का हाथ है।

Sherlyn Chopra फिल्ममेकर साजिद खान की जब से बिग-बॉस 16 में एंट्री हुई है तभी से घर के बाहर उनको शो से हटाने की मुहिम शुरू हो चुकी है। अभी तक कई एक्ट्रेसेस ने उन पर शोषण का आरोप लगाया है। अब इस मुद्दे को मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा एक बार उठाया है। एक्ट्रेस एक बार फिर #MeToo के आरोपी फिल्मकार साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

शर्लिन ने सलमान खान पर लगाए आरोप

शर्लिन ने सलमान खान पर लगाए आरोप

शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह थाने के बाहर खड़ी मीडिया से बातचीत करती हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि साजिद खान के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि साजिद खान को बचाने के पीछे सलमान खान का हाथ है।

बोलीं-'साजिद को बचाने के पीछे सलमान खान का हाथ'

बोलीं-'साजिद को बचाने के पीछे सलमान खान का हाथ'

शर्लिन चोपड़ा इस वीडियो में काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। उन्होंने साजिद खान के साथ सलमान खान को भी लपेटे में लिया। शर्लिन ने कहा कि, 'सलमान खान के होते हुए साजिद खान को कोई छू भी नहीं सकता क्योंकि साजिद के सिर पर सलमान भाई का हाथ है। उनके होते हुए साजिद खान का कोई बाल तक बाका नहीं कर सकता है।'

पुलिस नहीं कर रही बयान दर्ज

पुलिस नहीं कर रही बयान दर्ज

मीडिया से बात करते हुए शर्लिन काफी भावुक हो गई और वह आंसुओं को रोक नहीं पाई। उन्होंने रोते-रोते मीडिया के सामने दावा किया कि, '9 अक्टूबर को पुलिस में अपना शिकायती पत्र देने के बावजूद पुलिस ने ना तो अब तक उनकी कोई रिपोर्ट लिखी और ना ही उनका अब तक कोई बयान दर्ज किया गया'। उन्होंने ये भी कहा कि, 'अगर वे मेरा मामला नहीं लेना चाहते हैं तो वे इसे स्पष्ट रूप से कह सकते हैं'।

'जुहू पुलिस मेरी मदद नहीं कर रही'

'जुहू पुलिस मेरी मदद नहीं कर रही'

शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा, 'मैंने असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर को कॉल किया था और बोला जुहू पुलिस मेरी मदद नहीं कर रही है। पता नहीं उनकी क्या मजबूरी रही होगी, ऊपर से कोई दबाव आया होगा कि मेरा स्टेटमेंट ना लिया जाए। मैं यही सोच रही हूं कि अगर एक सेलिब्रिटी के साथ ऐसा कुछ हो सकता है तो देश की एक आम महिला के साथ क्या कुछ नहीं होता होगा'।

ऐसे शुरू हुआ था ये पूरा मामला

ऐसे शुरू हुआ था ये पूरा मामला

बता दें कि साल 2018 में साजिद खान पर #MeToo का आरोप लगा था। उस वक्त उन पर कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने शोषण का आरोप लगाया था। इस लिस्ट में शर्लिन चोपड़ा का भी नाम शामिल था। लेकिन बाद में ये मामला ठंडा पड़ गया था। जब 4 साल बाद इन्हीं एक्ट्रेसेस ने उन्हें बिग-बॉस में देखा तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। फिलहाल लगातार उन्हें शो से बाहर निकालने की मां चल रही है। देखना होगा इन सबके बावजूद सलमान खान और शो मेकर्स कोई फैसला लेते भी हैं या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+