'परवीन बॉबी पागल हो चुकी...' जब शेखर सुमन से इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस करने लगी थीं अजीब बातें, हो गए थे असहज

Parveen Babi Shekhar Suman: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन इन दिनों वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार सीरीज का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। शेखर सुमन ने उस वक्त को याद किया जब उनके चर्चित शो 'सिंपली शेखर' में परवीन बॉबी बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े एक्टर्स को लेकर खुलासे किए थे।

हाल ही में शेखर सुमन ने परवीन बॉबी संग उस इंटरव्यू के बारे में बात की। शेखर सुमन ने खुलासा किया कि परवीन बॉबी के बारे में लोग जो भी कहते थे वह सब झूठ है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने उस इंटरव्यू को लेकर बात की और कहा कि, 'एक दिन, मुझे फोन आया, 'शेखर, मैं परवीन बॉबी हूं। डियर तुम बहुत अच्छे हो, क्या मैं आपके शो में आ सकती हूं?' परवीन बॉबी की ये बात सुनकर शेखर तुरंत उनका इंटरव्यू लेने के लिए तैयार हो गए थे।

Parveen Babi

शेखर सुमन ने आगे बताया कि इस इंटरव्यू के लिए वह काफी एक्साइटेड थे लेकिन आखिरी समय में परवीन बॉबी ने ये इंटरव्यू स्टूडियो में देने से मना कर दिया था। एक्टर ने उन्होंने अनुरोध किया कि वह घर से ही ये इंटरव्यू देंगी। इसके बाद ने परवीन बॉबी की जमकर तारीफ की और बताया कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।

शेखर सुमन ने कहा कि, 'वे परवीन बॉबी के बारे में जो कुछ भी कहते थे, वह सब झूठ था कि वह पागल हो चुकी है और अजीब सा बर्ताव करती है। लेकिन, वह बिल्कुल सामान्य थीं। हालांकि, इंटरव्यू के बीच में ही वह कुछ ऐसी बातें कहने लगीं, जिससे मैं असहज हो गया। उन्होंने कुछ लोगों के बारे में ऐसी बातें कहना शुरू कर दिया जो मैं नहीं सुनना चाहता था।'

शेखर सुमन ने आगे कहा कि, 'परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारों के बारे में काफी कुछ कहा था। लेकिन मैंने शो से वह आधा हिस्सा हटा दिया था क्योंकि वह जो कुछ भी कह रही थीं उसका कोई ठोस सबूत नहीं था और एकतरफा कहानी पर विश्वास करना सही नहीं है। एक्ट्रेस की इन सब बातों से मैं काफी असहज हो गया था हालांकि इसके बावजूद मैंने उन्हें बोलने से रोका नहीं था।' बता दें कि परवीन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। साल 2005 में एक्ट्रेस का निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+