Shehnaaz Gill: 'चुप हो जाओ..' आखिर क्यों पैपराजी पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा? वायरल हुआ वीडियो

शहनाज गिल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी संग बातचीत करते हुए गुस्सा हो गईं।

Shehnaaz Gill Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल को बिग बॉस शो की वजह से अलग पहचान मिली। अब एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। इंडस्ट्री में अपना बनाने के लिए एक्ट्रेस कड़ी मेहनत कर रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह पैपराजी पर भड़की हुई नजर आईं।

पैपराजी पर भड़कीं शहनाज गिल

पैपराजी पर भड़कीं शहनाज गिल

शहनाज गिल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें उनके चुलबुले अंदाज के लिए जाना जाता है। वह अक्सर इस अंदाज से फैंस को प्रभावित करती हैं। लेकिन, कई बार वह पैपराजी पर भड़कती हुई भी दिखाई दीं। इस बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पैपराजी को कहा, 'चुप रहो'

पैपराजी को कहा, 'चुप रहो'

विरल भयानी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें शहनाज गिल पैपराजी से बात करती हुई नजर आईं। दरअसल, शहनाज गिल एक शख्स से बात करती रही होती हैं कि तभी एक दूसरा शख्स उनसे बार-बार सवाल पूछने लगता है। उस शख्स के सवालों से एक्ट्रेस काफी गुस्से में आ जाती हैं और वह पैपराजी की क्लास लगाती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

वीडियो में शहनाज गिल कहती हैं कि, 'यह अपमान है, अभी हम बात कर रहे हैं। आपको सुनना चाहिए। उनको बोलो चुप रहो।' एक्ट्रेस ये बोलने के बाद अपनी बातचीत आगे जारी रखती हैं। वीडियो में शहनाज गिल के आव-भाव देखकर साफ लग रहा है कि उन्हें पैपराजी की ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

शहनाज गिल की इस वीडियो को लेकर लगातार पैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सही बात है शहनाज की। जब कोई बात कर रहा हो तो उसे सुनना चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'शहनाज ने बिल्कुल सही कहा।' वहीं कुछ यूजर्स को एक्ट्रेस का ये बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

वहीं शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों वह अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। जिसमें अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं।

Recommended Video

    बिग बॉस 13: कैप्टेंसी के बाद शहनाज गिल ने घरवालों को किया परेशान; चेक आउट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+