कुछ ही वक्त में सिद्धार्थ शुक्ला को भूलीं शहनाज गिल? अब इस जाने-माने डांसर को कर रही हैं डेट

पंजाब की कटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। खबर है कि शहनाज गिल इंडस्ट्री के जाने-माने डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं।

मुंबई, 13 अगस्त: पंजाब की कटरीना कैफ कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। लेकिन बीते दिनों शहनाज के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबर आई कि शहनाज को फिल्म से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, बाद में खुद शहनाज ने बताया कि ये सब अफवाहें हैं। अभी शहनाज को लेकर ये चर्चा थमी नहीं थी कि एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। इस बार शहनाज अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि शहनाज गिल टीवी के जाने माने डांसर को डेट कर रही हैं।

सुर्खियों में शहनाज

सुर्खियों में शहनाज

शहनाज गिल इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस से लाइमलाइट में आईं शहनाज काफी पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं और जल्द ही भाईजान की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री भी करने वाली हैं।

लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में एक्ट्रेस

लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में एक्ट्रेस

बीते दिनों एक्ट्रेस फिल्म से निकाले जाने को लेकर खूब चर्चा में थीं। अब ये चर्चा थमी तो शहनाज फिर सुर्खियां बटोरने लगी। इस बार चर्चा एक्ट्रेस की पर्सनल जिंदगी को लेकर हो रही है। खबरें हैं कि शहनाज टीवी के जाने-माने डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं।

शहनाज के अफेयर के चर्चे

शहनाज के अफेयर के चर्चे

हालांकि खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों अपने रिश्ते को छिपाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। दोनों ने किसी को भी अपने रिश्ते के बारे में भनक तक नहीं लगने दी है।

ट्रिप पर जा चुके हैं साथ?

ट्रिप पर जा चुके हैं साथ?

बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, रिपोर्ट्स हैं कि राघव जुयाल और शहनाज गिल एक साथ ऋषिकेश ट्रिप पर भी गए थे। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

सलमान की फिल्म में दिखेंगे साथ

सलमान की फिल्म में दिखेंगे साथ

बीते कुछ समय में दोनों को साथ स्पॉट किया गया है। तस्वीरों से लगता है कि दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। शहनाज और राघव सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में साथ काम कर रहे हैं।

फैंस को आई सिडनाज की याद

फैंस को आई सिडनाज की याद

इन दोनों की डेटिंग की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर सिडनाज की जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को काफी पसंद करते थे और अब शहनाज और राघव की डेटिंग की खबरें सुनकर वे सिडनाज को काफी मिस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+