Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सलमान खान ने शहनाज को अपनी फिल्म से निकाला? सामने आया एक्ट्रेस का बयान

शहनाज गिल के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबरें आईं कि एक्ट्रेस को सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर कर दिया गया है। अब शहनाज ने इस खबर को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई, 9 अगस्त: पंजाब की क्वीन शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में फैंस को एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन हाल ही में फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबरें आईं कि उन्हें सलमान खान की फिल्म से निकाल दिया गया है और अब वे बॉलीवुड सुपरस्टार की इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी। इतना ही नहीं, खबरें ये भी थीं कि शहनाज ने सलमान खान को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में शहनाज और भाईजान के बीच की नाराजगी की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई हैं। हालांकि, अब खुद शहनाज गिल ने इन सब खबरों पर अल्पविराम लगा दिया है।

शहनाज के लिए बेताब फैंस

शहनाज के लिए बेताब फैंस

बिग बॉस फेम शहनाज गिल फैंस के दिलों पर राज करती हैं। बिग बॉस में एक्ट्रेस ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था। शो से बाहर आने के बाद शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सब हैरान रह गए थे। ऐसे में एक्ट्रेस की बॉलीवुड एंट्री का फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

इस फिल्म में आएंगी नजर

इस फिल्म में आएंगी नजर

फिर खबरें आईं कि शहनाज गिल सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दिवाली फिल्म में नजर आ रही हैं। भाईजान की इस फिल्म से ही शहनाज बॉलीवुड डेब्यू भी करेंगीं। लेकिन फिर अचानक खबर आई कि एक्ट्रेस अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

फैंस को लगा तगड़ा झटका

फैंस को लगा तगड़ा झटका

सोशल मीडिया पर आग की तरह ये खबर फैलने लगी, तो शहनाज के फैंस को भी तगड़ा झटका लगा। खबरें थीं कि शहनाज को सलमान खान की फिल्म से निकाल दिया गया है। ऐसे में ये बात सुनकर फैंस बहुत मायूस हुए।

शहनाज ने किया रिएक्ट

शहनाज ने किया रिएक्ट

अब शहनाज गिल ने खुद इन सभी बातों पर विराम लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि ये सभी अफवाहें हैं। ये अफवाहें कुछ हफ्तों से मेरी डेली की डोज हैं। मैं इंतजार नहीं कर सकती कि आप लोग ये फिल्म देखें और जाहिर है मुझे भी।

सलमान को फॉलो कर रहीं शहनाज

सलमान को फॉलो कर रहीं शहनाज

शहनाज गिल की ऐसी प्रतिक्रिया देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है। इसके बाद देखा गया कि शहनाज इंस्टाग्राम पर सलमान खान को फॉलो भी कर रही हैं।

फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

बताते चलें कि बीते दिनों सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के सेट से सलमान खान और दुनिया के सबसे छोटे गायक अब्बु रोजिक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो इंटरनेट सेंसेशन अब्बु रोजिक फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस भूमिका में दिखेंगी शहनाज

इस भूमिका में दिखेंगी शहनाज

वहीं शहनाज गिल की बात करें, तो एक्ट्रेस फिल्म में राघव जुयाल के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। आयुष शर्मा, जहीर इकबाल फिल्म में सलमान खान के भाईयों की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+