शहनाज गिल ने पैपराजी से किया ऐसा बुरा बर्ताव, टेढ़े मुंह कह दी ये बात, लोगों ने जमकर लगाई क्लास

Shehnaaz Gill Troll: इस बार शहनाज गिल अपने एटिट्यूड के चलते लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं और उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।

shehnaaz gill

Shehnaaz Gill Troll: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके बोल्ड अवतार को देख लोग कई तरह की बातें करने लगे हैं। वैसे तो शहनाज अपने गॉजियस लुक से लेकर अपनी दिलकश अदाओं तक से बड़ी ही आसानी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। आजकल उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। इन दिनों उनका स्टारडम साफ नजर आने लगा है। शहनाज गिल के फैंस उन्हें अपनी दीवानगी दिखाने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण ये है कि शहनाज भी अपने फैंस के साथ दिल खोलकर मिलती हैं और बड़े ही प्यार से बात करती हैं। लेकिन इस बार शहनाज गिल बुरे तरीके से ट्रोल हो गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर बिग बॉस फेम शहनाज गिल को उनके एटिट्यूड के चलते ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ने पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज पर आरोप लगाया कि अब उनमें बहुत घमंड आ गया है।

शहनाज गिल ने की ऐसी हरकत

शहनाज गिल ने की ऐसी हरकत

आपको बता दें कि इस बार शहनाज गिल के सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने का कारण उनकी मासूमियत नहीं बल्कि उनका एटिट्यूड है। शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पैपराजी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोगों को पसंद नहीं आया है। उन्होंने शहनाज गिल को निशाने पर लेते हुए जमकर ट्रोल किया है।

यूजर्स ने शहनाज गिल को सुनाई खरी खोटी

हाल में ही शहनाज गिल अपने लेटेस्ट सॉन्ग को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 16 में पहुंची थीं। उनके साथ रैपर एमसी स्क्वायर भी नजर आए थे। इस दौरान शहनाज गिल ने जिस तरह से पैपराजी से बात की, ये बात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है और यूजर्स ने एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है।

शहनाज गिल का बुरा बर्ताव

शहनाज गिल का बुरा बर्ताव

शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर को देखते ही पैपराजी ने घेर लिया। वह दोनों की तस्वीरें लेने लगे। इस पर शहनाज गिल बहुत तेज नाराज हो गईं और कहने लगी कि आप हमारा गाना भी प्रमोट करो। उन्होंने एमसी से कहा कि आप गाना गाओ ये तो सिर्फ फोटो लेने आए हैं। इसके बाद आखिर में शहनाज गिल कहती हैं कि ये तो पता नहीं सब काट देंगे और कुछ और ही बना देंगे।

लोगों ने शहनाज गिल को कही ऐसी बातें

लोगों ने शहनाज गिल को कही ऐसी बातें

इसके बाद जब पैपराजी ने शहनाज गिल से सोलो फोटो की मांग की, तब भी उनका रवैया सख्त रहा और उन्होंने मुंह भी बनाया। शहनाज गिल का ऐसा बर्ताव लोगों को बिल्कुल पंसद नहीं आया है। शहनाज गिल का ये वीडियो देख लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। लोग शहनाज गिल के इस वीडियो पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- किस बात का एटीट्यूड है?

लोगों ने पूछा- इतना गुस्से में क्यों रहती हैं ये

लोगों ने पूछा- इतना गुस्से में क्यों रहती हैं ये

वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने शहनाज गिल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये कैसा बिहेवियर है। ये क्या आपको शोभा देता है? वहीं एक शख्स ने शहनाज गिल स कमेंट करते हुए पूछा है- ये इतना गुस्से में क्यों रहने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे लोग भी हैं जो शहनाज को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका कहना सही है क्योंकि वह अपना गाना प्रमोट कर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+