रातों-रात बनीं स्टार, लेकिन बीमारी ने कर दिया ऐसा हाल, 20 सालों से नहीं मिली कोई फिल्म, डूबा करियर और फिर....

Shefali Jariwala: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करना तो आसान है लेकिन नाम कमाना बहुत ही मुश्किल। कई लोग तो अपनी मेहनत के दम पर रातों-रात स्टार बन जाते हैं और कुछ लोगों के सिर पर गॉडफादर का हाथ होने के बावजूद उन्हें वो मुकाम हासिल नहीं होता। ऐसी ही एक एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में ही अपने एक म्यूजिक वीडियो से खूब पहचान बना ली थी।

2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' हुई थी रिलीज
इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम भी किया है लेकिन इन सबके बावजूद पिछले 20 सालों से उन्हें कोई फिल्म नहीं मिल पाई है। ये एक्ट्रेस 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला हैं। आपको बता दें कि शेफाली को साल 2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' ने रातों रात फेमस कर दिया था।

shefali jariwala

शेफाली जरीवाला रातों-रात नेशनल सेंसेशन बन गई थीं
इस म्यूजिक वीडियो के बाद शेफाली जरीवाला रातों-रात नेशनल सेंसेशन बन गई थीं। म्यूजिक वीडियो से नाम कमाने के बाद शेफाली ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और वह सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में शेफाली जरीवाला के रोल को काफी पसंद किया गया था। हालांकि 2004 में रिलीज हुई ये फिल्म उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म बन गई थी।

15 साल की उम्र से ही मिर्गी की बीमारी
साल 2020 में एक इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला ने खुलासा किया था कि जब वह 15 साल की थीं तब से उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। शेफाली ने कहा था कि जब वह स्कूल में पढ़ती थीं तो उन पर अच्छे मार्क्स लाने का काफी काफी प्रेशर था। इस वजह से वह स्ट्रेस और एंग्जाइटी की शिकार हो गई थीं। बाद में उन्हें मिर्गी के दौरे आने लगे थे। ये दौरे उन्हें कभी भी किसी वक्त आ जाते थे।

2008 में शेफाली जरीवाला रियलिटी शो में आई थीं नजर
शेफाली जरी ने कहा था- मिर्गी के दौरे और इस गंभीर बीमारी के चलते मेरे करियर पर असर पड़ने लगा था। अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के चलते मैं इस ग्लैमर इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं कर पाई। साल 2008 में शेफाली जरीवाला टीवी के एक फेमस रियलिटी शो में नजर आई थीं। दरअसल वह बूगी वूगी में एक कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाी दी थीं।

रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में लिया था हिस्सा
इसके बाद शेफाली जरीवाला डांस रिएलिटी शो नच बलिए के दो सीजन में नजर आई थीं। उन्होंने साल 2011 में हुडगारू नाम की एक कन्नड़ फिल्म भी की थी। वहीं साल 2018 में, उन्होंने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। वह ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज बेबी कम ना में नजर आई थीं। शेफाली को टीवी पर आखिरी बार साल 2019 में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में देखा गया था। इस शो में भी वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+