Shefali Jariwala Postmortem: शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा ऐसा राज, 5 सवालों का मिलेगा जवाब
Shefali Jariwala Postmortem: 'कांटा लगा' रिमिक्स सॉन्ग पर लोगों को जमकर डांस कराने वाली एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की गत 27 जून 2025 की रात को मौत हो गई थी। 42 की उम्र में उनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल
शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर उठ रहे सवाल कहा जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली जरीवाला की मौत हुई है। हालांकि उनके मौत के कारणों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए है।

कब सुलझेगी शेफाली जरीवाला की मौत की गुत्थी
हालांकि शेफाली जरीवाला की मौत की गुत्थी का राज सिर्फ डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही सुलझेगा। आइए आपको बताते हैं कि शेफाली की ऑटोप्सी रिपोर्ट कब तक आएगी और उसमें किन पहलूओं का पर्दाफाश होगा।
शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
-आपको बता दें कि किसी शख्स की मौत पर अगर कोई संदेह होता है या पुलिस केस बनता है तो उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाता है। प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत होने के एक से दो दिन के अंदर ही तैयार कर दी जाती है जबकि डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आने में 6 से 12 महीने तक लग सकते हैं।
-हालांकि स्पेशल केस के तौर पर अगर फॉरेंसिक साइंस लैब में जांच के लिए नमूने भेजे जाते हैं तो ये समय और अधिक बढ़ जाता है। शेफाली जरीवाला के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस वजह से उनकी डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में अभी और समय लग सकता है। इसके बाद ये राज खुलेगा कि आखिर उनका निधन किस कारण से हुआ था।
-आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोगों से लेकर पुलिस तक का ये मानना है कि पर्दाफाश ऑटोप्सी रिपोर्ट के जारी होने के बाद ही होगा।
शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर उठाए जा रहे हैं ये बड़े सवाल-
1. क्या फैट से भरपूर खाना खाने की वजह से शेफाली की मौत हुई है?
2. क्या एंटी एजिंग ट्रीटमेंट शेफाली के निधन का कारण बना?
3. क्या शेफाली की मौत नेचुरल थी या फिर इसमें कोई बाहरी कारण था?
4. क्या फूड पॉइजनिंग बना शेफाली की मौत का कारण?
5. क्या कार्डियक अरेस्ट या फिर किसी अन्य बीमारी के चलते शेफाली की हुई मौत?
शेफाली की मौत के मामले में पुलिस ने कही ऐसी बात
-जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी सहित 14 लोगों से पूछताछ कर ली है। इसके अलावा उन्होंने मौके पर पहुंचकर शेफाली के घर की छानबीन भी की है।
-पुलिस का मानना है कि फिलहाल शेफाली की मौत को हत्या के शक से नहीं देखा जा सकता। हालांकि इस मौत के पीछे का सटीक कारण डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications