Shefali Jariwala: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला ने की थी दो शादियां, जानिए कौन हैं पति पराग त्यागी?

Shefali Jariwala Love Story: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रही, मात्र 42 साल की शेफाली की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लाया गया, जहां एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया गया, उनके निधन की खबरें सुनकर हर कोई सदमे में हैं, अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक यही कहा जा रहा है कि शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

अपने आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' रीमिक्स के रातों रात स्टार बनीं शेफाली इस तरह से अचानक दुनिया से विदाई ले लेंगी, ये किसी ने सोचा नहीं था। उनकी असमय मौत ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है।

Shefali Jariwala

आपको बता दें कि 15 दिसंबर 1982 को जन्मी शेफाली ने कंप्यूटर एप्लिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की थी। 2002 में उन्होंने "कांटा लगा" म्यूजिक वीडियो से दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया, और , 'Kaanta Laga Girl' के नाम से मशहूर हुईं।

बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुकी थीं Shefali Jariwala

इसके बाद वो बहुत सारे वीडियो में भी नजर आईं, वो 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुकी थीं। साल 2018 में, उन्होंने एएलटी बालाजी की वेब सीरीज 'बेबी कम ना ' में श्रेयस तलपड़े के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

Shefali Jariwala ने की थी दो शादियां

देखने में बला की खूबसूरत शेफाली की दो शादियां हुई थीं। उन्होंने पहली शादी संगीतकार हरमीत सिंह (Meet Bros) से की थी लेकिन साल 2009 में उनका तलाक हो गया था।

इसके बाद शेफाली की मुलाकात टीवी अभिनेता पराग त्यागी से एक पार्टी में हुई , दोनों में दोस्ती बढ़ी और फिर एक दिन ये दोस्ती प्रेम में बदल गई। साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली, बीते 10 सालों से दोनों साथ में जीवन बीता रहे थे, दोनों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे।

पराग त्यागी का जन्म गाजियाबाद में हुआ था (Shefali Jariwala)

ये विवाहित जोड़ा कई रियलिटी शो में भी एक साथ दिखाई दिया था। पराग त्यागी का जन्म गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था, 49 वर्ष के पराग ने जी टीवी के 'पवित्र रिश्ता' (2009-2014) में विनोद करंजकर के रूप में अपनी शुरुआत की थी और 'ब्रह्मराक्षस' (2016) में खूंखार ब्रह्मराक्षस के रूप में प्रसिद्धि हासिल की।

Shefali Jariwala

कई मशहूर टीवी शोज में किया काम (Shefali Jariwala)

'जोधा अकबर', 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की', 'काला टीका' और 'अघोरी' जैसे लोकप्रिय शो में वो नजर आ चुके हैं। वो ए वेडनेसडे!' (2008) और 'सरकार 3' (2017) और पवन कल्याण के साथ तेलुगु हिट 'अज्ञतावासी' (2018) में भी काम किया है।

रियलिटी शो (Shefali Jariwala)

पराग और शेफाली ने 'नच बलिए सीजन 5' और '7' में एक साथ भाग लिया था, जहां दोनों की कमेस्ट्री देखते ही बनती थी। आपको बता दें कि 15 साल की अवस्था में शेफाली को मिर्गी की बीमारी थी लेकिन वो इलाज के बाद ठीक हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+