Shefali Jariwala की अंतिम यात्रा में शहनाज गिल ने जीता फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो
Shefali Jariwala Funeral: कांटा लगा गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। बिग बॉस 13 में उनके साथ प्रतिभागी रहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल भी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचीं। इस दौरान शहनाज काफी गुमसुम लग रही थीं और उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।बता दें कि साल 2021 में जब शहनाज के बॉयफ्रेंड और मशहूर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ था, तब शेफाली अपने पति के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं।
बिग बॉस के घर में रहते हुए शेफाली और शहनाज के बीच कई बार तीखी तकरार भी हुई थी। हालांकि, इसके बाद भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रही और अक्सर इवेंट्स में भी दोनों की मुलाकात होती थी। शेफाली के अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: कार्डिएक अरेस्ट बनी शेफाली जरीवाला के मौत की वजह? आसान भाषा में समझें हार्ट अटैक से कितनी अलग ये हेल्थ कंडीशन
Shefali Jariwala Funeral: शहनाज गिल का वीडियो वायरल
अंतिम संस्कार ओशिवारा हिंदू श्मशान घाट में किया गया था और शहनाज जब यहां से निकल रही थीं, तो काफी भावुक थीं। इसी दौरान उनका वीडियो बना रहा एक पैपराजी गिर गया, तो शहनाज ने खुद उन्हें उठाया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की और तुरंत कार में बैठकर निकल गईं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
Shefali Jariwala के परिवार ने की मीडिया से अपील
शेफाली का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई में कर दिया गया है और परिवार की तरफ से मीडिया से अपील की गई है। अंतिम संस्कार के बाद बाहर निकलते हुए उनके पति पराग त्यागी ने हाथ जोड़कर मीडिया से कहा कि प्लीज मेरी परी के लिए दुआ करें। कुछ ऐसा न कहें जिससे मजाक बने। वह बहुत प्यारी थी और हम सब उसके लिए दुआ ही कर सकते हैं। शेफाली के अंतिम संस्कार में पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, सिंगर सुनिधि चौहान, मीका सिंह समेत टीवी और फिल्म जगत की कई हस्तियां शरीक हुए। उनके पूर्व पति हरमीत सिंह ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया और मीडिया से प्राइवेसी देने की अपील की।
यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला के लिए शिखर धवन भावुक, फैन्स हुए बेशर्म, ट्रोल्स ने की घटिया कमेंट्स की बौछार
42 साल की शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच के बाद कहा कि यह सामान्य डेथ केस लग रहा है, किसी तरह की साजिश की आशंका नहीं है। उनके शव को कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने दुल्हन की तरह शेफाली को सजाया और पति पराग ने माथा चूमकर आखिरी विदाई दी।












Click it and Unblock the Notifications