शेफाली जरीवाला के लिए शिखर धवन भावुक, फैन्स हुए बेशर्म, ट्रोल्स ने की घटिया कमेंट्स की बौछार

Shikhar Dhawan on Shefali Jariwala: बॉलीवुड और टेलीविज़न इंडस्ट्री को बीते शुक्रवार की रात बड़ा झटका लगा। मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन हो गया, उनको 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। शुक्रवार रात (27 जून 2025) को मुंबई स्थित उनके निवास पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका।

शेफाली की मौत की खबर से उनके फैन्स, दोस्त और मनोरंजन जगत के सितारे स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ शिखर धवन को भी शेफाली के निधन से हैरानी हुई और उनकी तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।

shikhar dhawan

शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेफाली के लिए एक गहरा और भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि बहुत जल्दी चली गईं, शेफाली जरीवाला। आपकी आत्मा को शांति मिले। मेरी प्रार्थनाएँ हैं कि भगवान आपके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें।

धवन का यह पोस्ट ना केवल उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि शेफाली की पहचान सिर्फ एक कलाकार तक सीमित नहीं थी। उन्होंने देश भर में लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। इस बीच ट्रोल्स अपने काम पर लग गए और शिखर धवन को ही निशाने पर ले लिया। ट्रोल्स ने कहा कि आपको कोई काम नहीं है।

एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि इसको कोई काम धंधा दे दो यार। किसी ने यह भी लिखा कि यह क्या चल रहा है? किसी रैंडम बिग बॉस प्रतिभागी के लिए धवन पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा कि पाजी क्या आप भी बिग बॉस देखते हो।

हालांकि जिन लोगों ने भी शेफाली जरीवाला को बिग बॉस से जोड़कर देखा है, उनको शायद मालूम नहीं होगा कि वह 2002 में आए गाने 'कांटा लगा' से पॉपुलर हुई थीं। वह नच बलिए', 'बिग बॉस 13', और 'बूगी वूगी' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रहीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+