Shefali Jariwala की मौत के बाद तोड़ी EX हसबैंड ने चुप्पी! तलाक के बाद भी ऐसा था रिश्ता, आखिरी बार क्या कहा था?

Shefali Jariwala Ex Husband Harmeet Singh: बिग बॉस 13 की चर्चित कंटेस्टेंट और 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून 2025 की देर रात करीब 1 बजे मुंबई में उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 42 वर्षीय शेफाली का निधन हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर ने फैंस और इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया है।

तीन दिन बाद, उनके पूर्व पति और 'मीट ब्रदर्स' फेम हरमीत सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए शेफाली के साथ अपने रिश्ते और आखिरी मुलाकात की यादें साझा कीं। आइए जानते हैं हरमीत ने क्या-क्या बताया?

Shefali Jariwala death

तलाक के बाद भी बनी रही दोस्ती

हरमीत सिंह ने विक्की ललवानी से बातचीत में बताया कि 2009 में तलाक के बाद भी उनका और शेफाली का रिश्ता दोस्ताना रहा। उन्होंने कहा, 'दो-तीन साल पहले हम एक शो के लिए बांग्लादेश गए थे, जहां सनी लियोनी भी थीं। मैं और शेफाली फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। हमने घंटों बात की और पुरानी यादें ताजा कीं। जब भी हम मिलते, हमेशा सम्मान और स्नेह के साथ पेश आते थे।'

हरमीत ने शेफाली के निधन पर इंस्टाग्राम पोस्ट में भी लिखा था, 'यह खबर मेरे लिए विश्वास करना मुश्किल है।' शेफाली और हरमीत की शादी 2004 में हुई थी, लेकिन पांच साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद शेफाली ने एक्टर पराग त्यागी से शादी की और खुशहाल जीवन बिताया।

Shefali Jariwala death

अंतिम संस्कार और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

शेफाली का अंतिम संस्कार 28 जून 2025 को ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। उनके पति पराग त्यागी ने अस्थि विसर्जन भी पूरा कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे नेचुरल डेथ बताया गया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।

फैंस में शोक की लहर

शेफाली जरीवाला का अचानक चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है। उनकी एनर्जी, स्टाइल और बिग बॉस में बेबाक अंदाज को हमेशा याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala: 'पल्स रूक गई थी,आंखें बंद थी', मौत से चंद घंटे पहले कैसी थी शेफाली की हालत? करीबी ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+