Shefali Jariwala: 'पल्स रूक गई थी,आंखें बंद थी', मौत से चंद घंटे पहले कैसी थी शेफाली की हालत? करीबी ने बताया
Shefali Jariwala: दो दशक पहले 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से रातों-रात मशहूर हुईं 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला की मौत ने हर किसी सदमे में ला दिया है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि इतनी फिट रहने वाली शेफाली कैसे अकस्मात मौत का शिकार हो गई। अभी तक तो यही कहा जा रहा है कि शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है लेकिन अभी तक उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त पूजा घई ने विवेक लालवानी को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उसने खुलकर 27 जून की रात यानी की जिस दिन शेफाली की मौत हुई थी, उस दिन क्या-क्या हुआ था, इस पर खुलकर बातें की हैं।

'हमेशा सही खाना खाती थी और अपना ख्याल रखती थी'
पूजा ने कहा कि ' शेफाली का उस दिन व्रत था, उसने श्रद्धा के साथ पूरे दिन उपवास रखा था। वो हेल्थ के प्रति काफी सजग रहती थी, हमेशा सही खाना खाती थी और अपना ख्याल रखती थी, उसे इसके लिए कोई अतिरिक्त काम नहीं करना पड़ता था, बल्कि ये उसका लाइफ स्टाइल का पार्ट था।'
'क्या हुआ, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा'
जब पूजा से पूछा गया कि 'शेफाली की मौत का कारण क्या था? तो पूजा ने कहा, 'क्या हुआ, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। उसके घर पर उस दिन सत्यनारायण की पूजा हुई थी। जब हम शेफाली को अंतिम संस्कार के लिए घर लाए तो हमने देखा उसका घर अभी भी सजा हुआ था। उसने व्रत के बाद रात का खाना खाया, जो कि फ्रिज में रखा हुआ था। डिनर के बाद उसने पराग को कुत्ते को घुमाने के लिए कहा था। जैसे ही पराग नीचे गए, घर के हेल्पर ने उन्हें फोन किया और कहा, 'दीदी की तबीयत ठीक नहीं है।'
'पल्स अभी भी चल रही थी, उसकी आंखें नहीं खुल रही थीं' (Shefali Jariwala)
पूजा ने आगे कहा, 'कुत्ता बहुत बूढ़ा था, इसलिए पराग ने हेल्पर को नीचे आने और कुत्ते को ले जाने के लिए कहा। तो वह लिफ्ट का इंतजार कर रहा था और जब हेल्पर आया, तो वह ऊपर चला गया। पराग ने कहा कि 'पल्स अभी भी चल रही थी, उसकी आंखें नहीं खुल रही थीं', उसे एहसास हुआ कि कुछ गलत है और वह उसे अस्पताल ले गया, लेकिन जब उसे अस्पताल लाया गया,उससे पहले ही वो दुनिया से विदा ले चुकी थी।'
'मौत से एक रात पहले उन्हें IV ड्रिप दिया गया था'
पूजा ने ये भी बताया कि शेफाली की मौत से एक रात पहले उन्हें IV ड्रिप दिया गया था। उन्होंने कहा कि 'यह असुरक्षित नहीं था और दुबई में बहुत आम है।'
शेफाली की मां को हुआ था सीने में दर्द
उन्होंने अपनी दोस्त की मौत को 'दिल दहला देने वाला' बताया और शेफाली की मां के अस्पताल से घर वापस आने के बाद उनके साथ रहने को याद किया। उन्होंने बताया कि शेफाली की मां अपनी बेटी की मौत के बाद उस रात बीमार महसूस कर रही थीं। वह सीने में दर्द की शिकायत कर रही थी। पूजा ने आगे कहा कि 'उन्होंने डॉक्टर से पूछकर शेफाली की मां को दवाइयां दी थीं, तब जाकर वो सो पाई थीं।'
'मौत का सही कारण अभी तक साफ नहीं' (Shefali Jariwala)
आपको बता दें कि 28 जून की रात, पराग पत्नी शेफाली को तबीयत खराब होने के बाद बेले व्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे लेकिन उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई, लेकिन मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया गया है, फिलहाल सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
'कांटा लगा' गर्ल के नाम से हुई थीं लोकप्रिय
गौरतलब बेपनाह खूबसूरत अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला ने कई हिंदी फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया था। उन्होंने 2002 में 'कांटा लगा' नामक वीडियो से लोकप्रियता हासिल की थी।

'मुझसे शादी करोगी' और 'पार्टनर' फिल्मों में काम किया (Shefali Jariwala)
जरीवाला ने 'मुझसे शादी करोगी' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। वह 'नच बलिए 5' और 'बिग बॉस 13' जैसे रियलिटी शो में भी दिखाई दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications